फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of crushing session of Uttam Sugar Mill with Vedic chanting

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उत्तम शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of crushing session of Uttam Sugar Mill with Vedic chanting
उत्तम शुगर मिल के पेराई सत्र का चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ करते सांसद प्रदीप चौधरी और अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। शेरमऊ स्थित उत्तम शुगर मिल के पेराई सत्र का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ कर दिया गया। सबसे पहले बैलगाड़ी व ट्रैक्टर द्वारा गन्ना डालने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी, एसडीएम नकुड़ पूरण सिंह राणा, मिल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के अलावा मिल अधिकारियों और राजनीतिक, सामाजिक लोगों एवं किसानों ने चेन में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले पंडित मनोज शर्मा कम्हेड़ा द्वारा वैदिक विधिविधान से यज्ञ संपन्न कराया। ग्रंथी कश्मीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहब की अरदास कराई। उद्घाटन के उपरांत मिल की ओर से गन्ने की पहली बैलगाड़ी लाने वाले किसान योगेश कुमार निवासी गांव सिरसका व राजकुमार चौधरी सरपंच ग्राम नयागांव व प्रथम ट्राली लाने वाले किसान प्रदीप प्रधान ग्राम अध्याना का तिलक लगाकर स्वागत किया और पूजा कराई गई। किसानों को शॉल ओढ़ाकर व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महा प्रबंधक इंजीनियर एपी कौशिक, प्रोडक्शन महाप्रबंधक अरविंद कुमार, महाप्रबंधक गन्ना राकेश दीक्षित, सहायक प्रबंधक, एचआर एवं प्रशासन आईपी यादव, वरिष्ट प्रबंधक गन्ना घनश्याम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक लेखा, उप प्रबंधक आईटी संजीव कुमार, संजय प्रधान, प्रधान राजपाल सिंह खोसपुरा, बिल्लू कलालहटी, विकास राणा आदि रहे। मिल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किसानों से साफ सुथरा व पर्ची के अनुसार गन्ना लाने की अपील की, ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज समस्याओं का समाधान मिल की प्राथमिकता में है। यदि किसी किसान को कोई दिक्कत आये तो वो मिल अधिकारियों से सीधे संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed