{"_id":"61e31713fe246f14a55ec30c","slug":"in-this-chill-the-night-is-falling-under-the-open-sky-saharanpur-news-mrt573553454","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ठिठुरन में खुले आसमान के नीचे कट रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस ठिठुरन में खुले आसमान के नीचे कट रही रात
विज्ञापन
नगर निगम का रैन बसेरे में मौजूद लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नागरिकों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम की ओर से उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। रैन बसेरों में बेड फुल चल रहे हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों को फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है। नगर निगम की व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए अमर उजाला की टीम शुक्रवार की रात सड़क पर निकली। नगर निगम के रैन बसेरे में सभी बेड फुल मिले, जबकि लोग रैन बसेरे के नीचे ही खुले बरामदे में बैठकर रात काटते दिखे। इसके अलावा कोर्ट रोड पुल पर फुटपाथ पर पुराने कपड़े जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते भी लोग दिखे। पेश है रिपोर्ट...
रात 08 बजे
जनमंच प्रेक्षागृह की बगल में प्रथम तल पर संचालित रैन बसेरे में ज्यादातर बेड पर लोग लेटे नजर आए, जबकि कुछ बेड खाली थे, जिन पर रजाई तैयार थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभी बेड बुक हैं, जो बेड खाली नजर आ रहे हैं, उन पर लेटने वाले लोग भोजन करने के लिए गए हैं।
कोर्ट रोड पुल पर लोग अलाव सेंकते मिले। उन्होंने बताया कि वह कई बार रैन बसेरा जा चुके हैं, लेकिन वहां दो बार ही बिस्तर मिला है। यह भी बताया कि वह कोर्ट रोड पुल पर इसलिए भी बैठे हैं कि लोग यहां आकर भोजन और गर्म कपड़े दे जाते हैं। कुछ ही दूरी पर फुटपाथ पर ही दो लोग पुराने कपडे़ जलाकर सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
रात 8:05 बजे
रैन बसेरे के नीचे भूतल पर दुकानें बनी हैं, जिनके सामने बरामदा बना है। बड़ी संख्या में लोग इस बरामदे में लेटे और कुछ लोग बैठे नजर आए। पूछने पर उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में जगह नहीं है। ऐसे में उन्हें मजबूरन खुले बरामदे में लेटना पड़ रहा है। कुछ लोग यहां बरामदे के बाहर अलाव सेंकते मिले, जिनमें बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में जगह नहीं होने की वजह से वह अलाव के सहारे रात बिताएंगे और दिन में सोएंगे।
रात 8:15
तापमान में गिरावट बढ़ा रही ठंडक
सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते मौसम में ठिठुरन और बढ़ गई। बरसात के बाद से जनपद में ठंड अचानक बढ़ गई है। पांच दिन से भारी कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से धूप नहीं निकल पा रही है। हालांकि शुक्रवार को कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली थी, लेकिन शनिवार को फिर से पुराने वाली स्थिति हो गई। सुबह से ही मौसम में भारी कोहरा रहा। दिन भर कोहरे के आसमान में चढ़े होने की वजह से धूप नहीं निकल सकी। ठंड की वजह से बाजारों में ग्राहक भी कम ही संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से बाजार ठंडा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनमंच की बगल में बने रैन बसेरे में बेड कम पड़ रहे हैं, इसकी जानकारी है, लेकिन बेहट रोड पर कंपनी बाग की बगल में बने रैन बसेरे में बेड खाली हैं, जहां लोग जाना नहीं चाहते हैं। रैन बसेरे बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में उच्चाधिकारियों की बैठक हुई है। जैसे भी आदेश मिलेंगे, उनका अनुुपालन किया जाएगा।
- दिनेश यादव, प्रभारी/उप नगरायुक्त।

गांधी पार्क में खुले बरामदे में रात गुजारते लोग- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पुल पर आग जलाकर गर्मी लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR