{"_id":"56fec3274f1c1bc143f00105","slug":"in-the-struggle-for-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में संघर्ष, मां बेटे सहित पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में संघर्ष, मां बेटे सहित पांच लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
injured
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में ग्राम समाज के प्लाट में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। खूनी संघर्ष में मां-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। संघर्ष में फायरिंग भी हुई।
घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
ग्राम हिमामपुर निवासी मनीष पुत्र अशोक व देवेंद्र पुत्र लाला सिंह के बीच ग्राम समाज के एक प्लाट में रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रास्ते को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियारों का खुलकर प्रयोग हुआ। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक पक्ष द्वारा फायर भी किए गए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के देवेंद्र, प्रवीण, कल्लू पुत्रगण लाल सिंह व उनकी मां पाल्लो तथा दूसरे पक्ष से मनीष घायल हो गए।
झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानौता पर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां मनीष, देवेंद्र व प्रवीण की हालत को गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में ग्राम समाज के प्लाट में रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। अभी किसी पक्ष भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है थानाध्यक्ष ने फायर होने से इंकार किया है। बताया की सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है।