{"_id":"64248e2b257af023d7090a14","slug":"in-the-ranking-of-the-progress-of-development-plans-both-the-division-and-the-district-first-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-10-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विकास योजनाओं की प्रगति की रैंकिंग में मंडल और जनपद दोनों प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विकास योजनाओं की प्रगति की रैंकिंग में मंडल और जनपद दोनों प्रथम
Thu, 30 Mar 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों की फरवरी माह की प्रगति रैंकिंग जारी की है। इसमें जनपद ने लगातार पांचवीं बार प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान रचा है। मंडल ने भी लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रदेश में अब तक किसी भी जनपद ने लगातार पांच बार प्रथम स्थान प्राप्त नहीं किया है। जनपद ने 73 प्राथमिकता कार्यक्रमों में से 54 कार्यक्रमों में ’ए’ श्रेणी प्राप्त की है। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मंडल ने भी रैंकिंग में लगातार दूसरे महीने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने प्रगति लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार आदि जनपदीय अधिकारियों को विकास कार्यों की प्रगति रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों को दिलाया जाए।