फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In terms of earning, Khatauli Depot is on top and Chhutmalpur is lagging behind.

Saharanpur News: कमाई के मामले में खतौली डिपो अव्वल तो छुटमलपुर फिसड्डी

Tue, 03 Oct 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
In terms of earning, Khatauli Depot is on top and Chhutmalpur is lagging behind.
सहारनपुर। सहारनपुर रीजन के रोडवेज के छह डिपो में कमाई के मामले में खतौली डिपो अव्वल रहा, जबकि छुटमलपुर डिपो फिसड्डी साबित हुआ। पूरे रीजन ने 89.42 फीसदी ही कमाई की है। यह खुलासा परिवहन निगम परिक्षेत्र की सितंबर माह की रिपोर्ट में हुआ है। यह हाल तब है जब डिपो में नई बसें आ गई।
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह शामिल है। इनमें 607 बसों को बेड़ा है। शामली व गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें चलती हैं, जबकि चार अन्य डिपो में निगम की बसें हैं। इन डिपो से उत्तराखंड, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के लिए बसों का संचालन होता है। सभी डिपो को राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने सितंबर माह की रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, छुटमलपुर डिपो ने 85 फीसदी की कमाई की है। डिपो को तीन करोड़ तीन लाख 30 हजार का लक्ष्य दिया गया था। उसने दो करोड़ 57 लाख 61 हजार प्राप्त किया। इसी तरह सहारनपुर डिपो का लक्ष्य आठ करोड़ 12 लाख 70 हजार था। इसने सात करोड़ आठ लाख 56 हजार अर्जित किया। 87 फीसदी कमाई की। मुजफ्फरनगर डिपो का लक्ष्य सात करोड़ 52 लाख 10 हजार था। डिपो ने छह करोड़ 87 लाख 66 हजार रुपये हासिल किया। 91 प्रतिशत राजस्व आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली डिपो का तीन करोड़ 75 लाख 90 हजार लक्ष्य था। इसने तीन करोड़ 45 लाख तीन हजार प्राप्त किया। शामली डिपो का लक्ष्य एक करोड़ 65 लाख 60 हजार था। एक करोड़ 15 लाख 11 हजार रुपये अर्जित किए। गंगोह डिपो की बात करें तो इसने 76 लाख 64 हजार रुपये की कमाई की, जबकि इसका लक्ष्य 84 लाख 90 हजार रुपये राजस्व प्राप्त करने का था। मुख्यालय से सितंबर माह में पूरे रीजन का लक्ष्य 24 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये राजस्व देने का था। लेकिन रीजन की बसों से 22 करोड़ 30 लाख 61 हजार ही प्राप्त हो पाए।

सहारनपुर परिवहन रीजन के सभी डिपो को राजस्व का लक्ष्य निर्धारित है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अधिक से अधिक बसों को चलाएं, ताकि उनका लक्ष्य पूरा हो सके। मुख्यालय का जोर भी राजस्व बढ़ाने पर है।

गौरव पांडेय, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed