{"_id":"5876896d4f1c1b922bba8c87","slug":"in-rural-areas-free-blood-donation-will-provide-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त मुहैया कराएगा फ्री ब्लड डोनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त मुहैया कराएगा फ्री ब्लड डोनेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री ब्लड डोनेशन के कोआर्डिनेटर समूह की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षक राम मूरत ने सभी कोआर्डिनेटरों की निशुल्क रक्तदान कार्यक्रम की प्रशंसा की।
चंद्रजीत सिंह निक्कू ने नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि आने वाली आठ फरवरी को संस्था अपने दो वर्षों के स्थापना दिवस पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। युवा वर्ग इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। मीडिया सैल के कोआर्डिनेटर पंकज पांचाल ने बताया कि 15 फरवरी के बाद सभी रक्तदाताओं को एक समारोह के दौरान सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
संस्थापक तरुण प्रकाश भाला ने समारोह को भव्य बनाने के लिए कवलजीत लूथरा को उप्र चैप्टर का प्रमुख कोआर्डिनेटर, सुगंधा भाटिया को महिला युवा वर्ग की कोआर्डिनेटर, पूनम कांबोज को चैप्टर की प्रमुख महिला कोआर्डिनेटर, पार्थ माहेश्वरी को युवा कोआर्डिनेटर, आकाश पांचाल को संस्था का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में दिनेश वर्मा, आनंद भाटिया, परम बतरा, नीरज सैनी, नरेश आहूजा, राहुल चोपड़ा, मनप्रीत लूथरा, अनुराग यादव, विपिन सलूजा, गौरव आहूजा, विजय दत्ता, अजय जैन आदि मौजूद रहे।