फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   in District hospital 'war' for chair between two CMOs

जिला अस्पताल में कुर्सी के लिए दो सीएमओ में ‘जंग’

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
in District hospital 'war' for chair between two CMOs
कार्यालय में बैठे सीएमओ डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल में सीएमओ की कुर्सी पर काबिज होने को लेकर दो सीनियर चिकित्सकों के बीच विवाद गहरा गया है। शनिवार को उस समय असमंजस की स्थिति बन गई, जब एक चिकित्सक ने एडी हेल्थ का आदेश पत्र दिखाते हुए सीएमओ की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। ऐसे में पहले से प्रभारी सीएमओ के तौर पर कार्यभार संभाल रहे दूसरे चिकित्सक ने सोफे पर बैठकर काम किया। एक साथ दो सीएमओ होने से अस्पताल में अजीब सी स्थिति बन गई।  
विज्ञापन


डॉ. सईद मोहम्मद जिला अस्पताल में सीएमओ थे। पदोन्नति होने के बाद वह कानपुर चले गए हैं। उन्होंने सीनियरिटी के आधार पर डॉ. विक्रम पुंडीर को प्रभारी सीएमओ का कार्यभार सौंपा था। इसी बीच जिला जेल में तैनात डॉ. अनिल कुमार के डॉ. विक्रम पुंडीर से सीनियर होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक का आदेश पत्र दिखाते हुए सीएमओ कार्यालय का ताला खुलवाकर सीएमओ की हैसियत से काम शुरू कर दिया। ऐसे में प्रभारी सीएमओ के तौर पर काम संभाल रहे डॉ. विक्रम पुंडीर ने सीएमओ कार्यालय में ही पड़े सोफे पर बैठकर काम शुरू कर दिया। सीएमओ की गाड़ी को लेकर भी विवाद शुरू हेे गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विक्रम ने डॉ. अनिल को लिखी चिट्ठी     
एक पत्र डॉ. विक्रम सिंह की ओर से डॉ. अनिल कुमार को लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि अपर निदेशक ने आपको चार्ज देने के आदेश दिए हैं,मगर डीएम ने सही निर्णय के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही प्रमुख सचिव का निर्णय आने तक यथा स्थिति बनाए रखने की बात कही है। ऐसे में आप जिला कारागार में ही कार्य करें।  

डॉ. अनिल को चार्ज सौंपने के निर्देश             
डॉ. विक्रम सिंह को चार्ज दिए जाने पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम एक पत्र लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि डॉ. अनिल कुमार सीनियर चिकित्सक हैं। उनके होते हुए डॉ. विक्रम सिंह को चार्ज दिया जाने से मंडल आयुक्त ने नाराजगी जताई है। ऐसे में डॉ. अनिल कुुमार को चार्ज सौंपना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी पूछा है कि किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ?   

डीएम ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा 
पूरे मामले में डीएम शफकत कमाल की ओर से प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि डॉ. विक्रम पुंडीर को जिला अस्पताल में सीनियरिटी के आधार पर प्रभारी सीएमओ का चार्ज दिया गया है।


अपर निदेशक ने जेल में तैनात डॉ. अनिल कुमार उनसे सीनियर बताते हुए सीएमओ का चार्ज देने को कहा गया है। मुझे बताया गया है कि जेल में तैनात चिकित्सक जेल प्रशासन के अधीन आता है। ज्ञात हुआ है कि डॉ. अनिल कुमार को अनुभव भी कम है। साथ ही उनके खिलाफ रिकार्ड गायब करने की कार्रवाई भी शासन से लंबित है। ऐसे में आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से सही निर्णय लेकर समस्या का समाधान करें।             
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed