{"_id":"60d619218ebc3e32bd02223b","slug":"in-a-quarrel-the-girl-was-poisoned-and-killed-saharanpur-news-mrt5444763187","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में युवती को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में युवती को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
झगड़े में युवती को जहर देकर मार डाला
रामपुर मनिहारन(सहारनपुर)। गांव रेहड़ी मलकपुर में दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में एक युवती को जहर पिला दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी दूसरे वर्ग के हैं, जिसके चलते तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
युवती पारुल (21) गांव रेहड़ी मलकपुर निवासी मदन की पुत्री थी। इनके घर के पास ही दूसरे वर्ग के परिवार का भी मकान है। बृहस्पतिवार शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और मारपीट हो गई। आरोप है कि दूसरे वर्ग के परिवार ने बेटी पारुल को जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको पहले तो सहारनपुर के अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। फिर उसको हरियाणा के मुलाना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शुक्रवार सुबह युवती की मौत हो गई। युवती के कोविड संक्रमित होने की बात भी सामने आ रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से राजबीर ने रामपुर मनिहारान थाना पुलिस को तहरीर देकर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है, वैसे तनाव की कोई बात नहीं है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है, जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव रेहड़ी मलकपुर में युवती की जहर पिलाकर हत्या के मामले में आरोपी परिवार अपना मकान बंद करके फरार हो गया है। वहीं, शुक्रवार शाम मृतका का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में ही कराया गया। मालूम चला है कि गांव में दूसरे वर्ग का एक ही परिवार रहता है। इस कारण पूरा परिवार फरार हो गया है। वहीं, देर रात तक भी गांव में पुलिस तैनात रही।