फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   imran masood

भाजपा सरकारों ने देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त की : इमरान

Tue, 02 Jun 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
imran masood
भाजपा सरकारों ने देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त की : इमरान
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा भाजपा सरकारों ने देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों के साथ अन्याय हुआ है। इसमें मजदूर और मध्यम वर्ग पूरी तरह तबाह हो गया है। कांग्रेस ने लोगों की मदद की तो भाजपा सरकारों ने उस पर राजनीति की।

गुरुद्वारा रोड पर स्थित कांग्रेस कमेटी के महानगर कार्यालय में पत्रकार वार्ता में इमरान मसूद ने कहा कि संकट के इस समय में कांग्रेस की ओर से प्रवासी कामगारों और लोगों के लिए की गई व्यवस्था की सराहना करने के बजाए प्रदेश सरकार ने उस पर राजनीति की। जब सरकार कामगारों को उनके घर भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाई तो कांग्रेस ने यह जिम्मेदारी लेकर बसों की व्यवस्था की, लेकिन भाजपा सरकारों ने उस पर राजनीति कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सहित करीब 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया, जो निंदनीय है। इस पर कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बौखला गई है। लॉकडाउन के पहले दिन से कांग्रेस ने कोई भूखा न रहे नारे के साथ काम शुरू किया, जिस पर अभी तक जरुरमंदों को भोजन पहुंचाया। जब कामगार पैदल चल रहे थे तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उनकी मदद को खड़ा रहा। भाजपा सरकारों ने कामगारों के साथ अन्याय किया है, जो कामगार अपने घर गए हैं, वह अब लौटकर नहीं आएंगे। इस कारण बड़े-बड़े उद्योग सहित लघु उद्योग भी बंद हो जाएंगे और अर्थ व्यवस्था चौपट हो जाएगी। सहारनपुर के लोगों और राधा-स्वामी सत्संग भवन ने जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था की। योगी सरकार ने सिर्फ आंकड़ों की बाजी गिरि कर यह दिखाया कि उनकी सरकार ने लोगों को भूखा नहीं रहने दिया। 20 लाख करोड़ का पैकेज देकर सिर्फ छलावा किया। बसपा और सपा की तरह कांग्रेस चुुप बैठने वाली नहीं है। जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, प्रदेश सचिव सत्यम संयम भूर्यान, ऊमा भूषण, प्रवीण चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed