फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Imran Masood again joins Congress in Delhi today after one and a half years

UP: इमरान मसूद की गोते खाती नैया को मिला किनारा, फिर थामा कांग्रेस का हाथ, अजय राय ने कही ये बड़ी बात

Sat, 07 Oct 2023 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

Imran Masood Update : पूर्व विधायक इमरान मसूद ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रस ज्वाइन कर ली है। वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Imran Masood again joins Congress in Delhi today after one and a half years
इमरान मसूद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व विधायक इमरान मसूद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी ज्वाइन कर ली। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में इमरान मसूद ने पार्टी ज्चाइन की है। 

विज्ञापन


वहीं, इमरान मसूद के कांग्रेस ज्वाइन करने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश का माहौल बदला है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने देखा होगा कि कांग्रेस ने उत्तर भारत में प्रचंड जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के सिपाही रह चुके हैं। परिस्थितियों की वजह से करीब एक-डेढ़ साल पार्टी से दूर रहे हैं, लेकिन अब दोबारा से अपने घर वापसी की है। मौजूदा हालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसके बाद परिवर्तन का दौर शुरू हुआ। वहीं कांग्रेस की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने  चुनाव में टिकट मिलने और चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय पार्टी का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में दोबारा वापसी पर इमरान मसूद ने कहा कि कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। राहुल जी की यात्रा के बाद पूरे देश में परिवर्तन का एक माहौल बना है। इसका असर हिमाचल और कर्नाटक के चुनाव में दिखाई दिया। मैंने दूसरी पार्टी में रहते हुए भी यह कहा था कि राहुल गांधी देश की राजनीति में परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। आज कांग्रेस में शामिल होने पर मैं हृदय की गहराई से धन्यवाद करता हूं।

पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने सहारनपुर की जनता से यह पूछा था कि आपने जो मेरा पेंडूलम बना दिया है, अब ये भी आप ही बताएं कि मैं क्या करूं। अब आप कह रहे हो कि मैं कांग्रेस में चला जाऊं। मैंने उनसे वादा लिया कि अब मेरे साथ आप कोई जुल्म न करना और अब मैं मानूंगा नहीं,  मैं कांग्रेस में चला तो जाऊंगा लेकिन कब्र तक कांग्रेस में ही रहूंगा। मैं पहले भी कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहता था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जो स्नेह मेरे प्रति रहा मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब जो भी आगामी कार्यक्रम होंगे वह पार्टी की नीति के अनुसार किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्दी से जल्दी सहारनपुर में पार्टी के बैनर तले बड़े स्तर पर रैली का आयोजन किया जाए।

बता दें कि इमरान मसूद करीब दो साल पहले तक कांग्रेस में थे, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। हालांकि सपा में भी ज्यादा समय नहीं रहे और फिर बसपा में शामिल हो गए थे। करीब डेढ़ माह पहले राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी अटकलों का दौर जारी था कि आखिर इमरान किस पार्टी में जाएंगे। तीन दिन पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह सात अक्तूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।

इमरान ने कहा था, मुसलमानों के लिए कांग्रेस एकमात्र विकल्प
इमरान मसूद ने हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब मुसलमानों को एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। 

कांग्रेस नेता अब्बास अली खां के आवास पर इमरान मसूद ने कहा कि वर्तमान समय दो विचारधाराओं का रह गया है। एक विकल्प कांग्रेस के साथ है और दूसरा विकल्प भाजपा के साथ है।उन्होंने कहा कि मुसलमान, दलित और ब्राह्मण कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे हैं। यदि मुसलमान कांग्रेस में वापस लौट आए तो ब्राह्मण, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग भी कांग्रेस में लौट आएगा। अब देश में बदलाव का दौर है और 2024 के चुनाव में बदलाव होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed