फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Immersion of Ganpati idol done with reverence

श्रद्धाभाव से किया गणपति की मूर्ति का विसर्जन

Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganpati idol done with reverence
उत्तराखंड कॉलोनी के मंदिर शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में गणपति विर्सजन को लेजाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गणेश महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को लोगों ने नहरों पर पहुंचकर श्रद्धाभाव से भगवान श्री गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया, जबकि मुख्य विसर्जन और कार्यक्रम 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर लोगों ने घरों में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की थी। दस दिन चलने वाले अनुष्ठान में कोई तीन दिन, कोई पांच दिन, कोई सात दिन और कोई दस दिन में प्रभु श्री गणपति मूर्ति का विसर्जन करता है। इसी के तहत कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को गंगोह मार्ग और अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर विसर्जन किया।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में स्थापित की गई भगवान गणपति की मूर्ति की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगोह रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर मूर्ति का विसर्जन किया। भगवान श्री गणेश के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नाचते गाते हुए खूब अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान रमा देवी, किशन, सन्नी तिवारी, रोहित नेगी, विमला देवी, जया तिवारी, कमला देवी, पुष्पा रावत, रेखा चौहान, गीता किरण रावत, रक्षा सैनी, दीपा राणा, लक्ष्य मौजूद रहे।

मानकमाउ स्थित बड़ी नहर में गणेश विर्सजन करते श्रद्घालु

मानकमाउ स्थित बड़ी नहर में गणेश विर्सजन करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed