फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal stand can cause a big accident anytime

Saharanpur News: अवैध स्टैंड करा सकते हैं कभी भी बड़ा हादसा

Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Illegal stand can cause a big accident anytime
गागलहेड़ी में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े टेंपो
- महानगर और कस्बों में डग्गामार वाहनों ने सड़काें पर कर रखा है कब्जा
विज्ञापन

- टेंपों, टाटा मैजिक और ई-रिक्शाओं की भरमार, निजी बसें सड़कों से संचालित

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले भर में वाहनों के अवैध स्टैंड कभी भी बड़ा हादसा करा सकते हैं। क्योंकि, इन्होंने सड़कों पर कब्जा कर रखा है। निजी बसें सड़कों से संचालित हो रहीं हैं तो टेंपों, टाटा मैजिक और ई-रिक्शाओं चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखे हैं, जबकि शासन के निर्देश हैं कि कहीं पर भी अवैध स्टैंड संचालित न हो पाए।
महानगर के अलावा कस्बों में भी हालत खराब है। शहर में घंटाघर के चारों तरफ की सड़कों पर टेंपो, टाटा मैजिक और ई-रिक्शा चालकाें ने कब्जा कर रखा है। अंबाला रोड परिवहन निगम का बस अड्डा बंद होने के बाद निजी बस चालकों ने उसके बराबर में गांधी पार्क की तरफ जाने वाले मार्ग पर अवैध स्टैंड बना रखा है। इसके अलावा अंबाला रोड पर सड़कों पर बसें खड़ी होतीं हैं। इसी तरह यहीं पर टाटा मैजिक संचालकों ने भी अवैध अड्डा बना लिया है।
विज्ञापन

देहरादून रोड की तरफ बिजली घर के पास टेंपो चालकों ने सड़कों पर कब्जा कर रखा है, जो एक तरफ की आधी सड़क को घेरकर बेतरतीब टेपों खड़ा करते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहा है। नेहरू मार्केट और कोर्ट रोड पर ई-रिक्शाओं की भरमार है। दुपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागलहेड़ी में मुख्य मार्गों पर बना टेंपो का अवैध स्टैंड परेशानी का सबब बना है। यहां भी चालक आधी सड़कों को घेरकर वाहन खड़े करते हैं और सवारियों को यहीं उतारते, बैठाते हैं। मुजफ्फरनगर हाईवे पर ही ऐसी स्थिति बनी है।
चिलकाना-सहारनपुर मार्ग डग्गामार वाहनों की भरमार है। कस्बे में पैठ बाजार के पास भी डग्गामार वाहनों ने कब्जा जमा रखा हैं। ऐसी ही स्थिति देवबंद, रामपुर मनिहारान, नानौता, नकुड़, गंगोह, सरसावा, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ में भी बनी है।
- चालक करते हैं अभद्रता, लगता है जाम
महानगर में सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन चालकों को अगर कोई नागरिक टोकता है तो वह अभद्रता करते हैं। कई बार घंटाघर पर मारपीट भी हो चुकी है। ऐसी स्थिति चिलकाना के पैठ बाजार की बनी है। वहीं, सड़कों पर इन वाहनों का कब्जा होने की वजह से जाम भी लगता है।
- शासनादेश नहीं हो रहा पालन
जिले में शासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मगर, जनपद में अवैध स्टैंड बने हैं। इनके खिलाफ न ही यातायात पुलिस और न ही संभागीय परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है।

- वर्जन : सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनके वाहन भी सीज किए जाएंगे। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed