{"_id":"68b73f55c9f861377a0af279","slug":"illegal-mining-of-sub-mineral-rbm-in-bartha-korsi-report-filed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157731-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बरथा कोरसी में उपखनिज आरबीएम का अवैध खनन, रिपोर्ट हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बरथा कोरसी में उपखनिज आरबीएम का अवैध खनन, रिपोर्ट हुई दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। चार दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गांव बरथा कोरसी के पास यमुना नदी की भूमि से उपखनिज आरबीएम का अवैध खनन किए जाने की वीडियो और फोटो अपलोड किए गए थे। खनन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने इसकी जांच की तो पाया कि मौके पर 2216 घन मीटर अवैध खनन किया गया है। इसमें खनन निरीक्षक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
29 अगस्त को सोशल मीडिया पर बरथा कोरसी गांव के पास यमुना नदी की भूमि से अवैध खनन किए जाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी।
इनके वायरल होने के बाद डीएम ने इसकी जांच के लिए खनन एवं राजस्व विभाग टीम बनाई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि पूर्व में अवैध खनन कर किए गए गड्ढों में ही पुनः उपखनिज आरबीएम का अवैध खनन किया गया है। अवैध खनन की पैमाइश की। इसमें खसरा नंबर एक में 0.108 क्षेत्रफल से 2216 घनमीटर उपखनिज आरबीएम का अवैध तरीके से खनन किया गया। मौके पर डंपरों के टायरों के निशान भी पाए गए, जो तीन चार स्टोन क्रशरों तक थे। क्रशरों के भंडारण स्थल पर लगे कैमरों व भंडारण की भी जांच की गई, लेकिन जांच में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिससे यह स्पष्ट हो सके की अवैध खनन क्रशर मालिकों द्वारा कराया गया है। खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध खनन के जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।