{"_id":"66d385224a94c06ef40b0a77","slug":"illegal-mining-and-overloaded-vehicles-will-be-monitored-through-cctv-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130450-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों की सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों की सीसीटीवी से होगी निगरानी
Sun, 01 Sep 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों की सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में उपखनिजों के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों द्वारा माइन टैग का शत-प्रतिशत प्रयोग हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खनिजों का परिवहन करने वाले सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगी होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि अगर किसी थानाध्यक्ष के क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन की सूचना जिला टास्क फोर्स को नहीं दी गई तो संबंधित थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बिना रॉयल्टी एवं फर्जी रॉयल्टी वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एसपी देहात सागर जैन आदि मौजूद रहे।