फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal mineral transport will be curbed

अवैध खनिज परिवहन पर लगेगा अंकुश, छह स्थानों पर होगी चेकिंग

Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Illegal mineral transport will be curbed
सहारनपुर। हरियाणा एवं उत्तराखंड से बिना आईएसटीपी और ओवरलोड हो रहे अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में छह चेकिंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इस स्थलों पर टास्क फोर्स के सदस्य चौबीसों घंटे राजस्व विभाग और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की ओर से इस बारे में आदेश जारी गए है। जिसमें बताया कि चेकिंग टीम पड़ोसी राज्यों से उप खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों से आईएसटीपी की जांच करेंगी। इसके अलावा इस बात की जांच की जाएगी वाहन में लदे उप खनिज की मात्रा रवन्ने से अधिक न हो। इसके साथ ही खान अधिकारी अपने कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में 24 घंटे के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में फिलहाल दो बालू एक आरबीएम के खनन पट्टे, 13 कृषि भूमि के पट्टे और 89 स्टोन क्रेशर संचालित हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक को सप्ताह में दो दिन चेकिंग स्थलों का औचक निरीक्षण करना होगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात सप्ताह में एक दिन रात को औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

चेकिंग के लिए चिह्नित स्थल
चेकिंग के लिए छह स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनमें तहसील सदर क्षेत्र का चिलकाना तिराहा, तहसील बेहट क्षेत्र का कलसिया तिराहा, थाना बिहारीगढ़ के सामने, थाना सरसावा की शाहजहांपुर चौकी, थाना देवबंद की घलोली चौकी और गंगोह थाने के सामने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed