फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal hookah bar caught, six arrested

UP: थाने से चंद कदम की दूरी पर चल रहा था अवैध हुक्का बार, एसपी सिटी ने मारा छापा, दबोचे गए छह आरोपी

Tue, 23 Aug 2022 08:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 08:22 AM IST
सार

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही अवैध हुक्का बार चल रहा था। वहीं एसपी सिटी ने पुलिसफोर्स के साथ छापा मारा तो छह आरोपी दबोचे गए।

विज्ञापन
Illegal hookah bar caught, six arrested
सहारनपुर में पकड़ा गया अवैध हुक्का बार, मौके से छह गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में रेस्टोरेंट में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार की सूचना पर पुलिस ने पांच जगहों पर छापा मारा। इनमें एक जगह पर प्रतिबंधित द्रव्यों का प्रयोग करते हुए छह लोग हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके साथ प्रतिबंधित सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर के रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें युवा पीढ़ी मादक पदार्थों का सेवन कर रही है। रविवार की देर रात एसपी सिटी के साथ कोतवाली सदर बाजार पुलिस टीम ने कोर्ट रोड स्थित बैरेल, आरिगेना, टेन-इलेवन, टाउन टेबल और सदर कोतवाली मार्ग स्थित ओडीसी रेस्टोरेंट पर छापा मारा। ओडीसी रेस्टोरेंट पर छह लोग हुक्का पीते हुए मिले, जो प्रतिबंधित द्रव्यों का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि मौके से तीन हुक्के, चार तंबाकू के पैकेट, पाइप बरामद किए गए हैं। आरोपी हुक्का बार संचालक ऋषभ खेड़ा निवासी बेरीबाग, शादाब अंसारी निवासी पंत विहार, प्रथम निवासी शास्त्रीनगर, अमन सागर, आशुतोष निवासी बेरीबाग और नूर आलम निवासी मोहल्ला तकिया को गिरफ्तार किया, जिनका पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ताबड़तोड़ हत्याओं से दहल उठा मेरठ, कहीं गर्दन काटकर तो कहीं गोलियां बरसाकर मर्डर,एक की ईंट से कुचलकर हत्या

थाने के नजदीक ही चल रहा था हुक्का बार
कोतवाली सदर बाजार के पास ही ओडीसी हुक्का बार चल रहा था। पुलिस को कई दिनों से यहां मादक पदार्थों का इस्तेमाल होने की सूचना मिल रही थी। रविवार की रात एसपी सिटी राजेश कुमार ने छापा मारकर अवैध हुक्का बार पकड़ा है, लेकिन इतने दिनों से सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने देरी से कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed