फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal construction demolished for highway widening

हाईवे चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त कराए अवैध निर्माण

Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished for highway widening
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को पूर्व घोषणा के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम को देख कई लोगों ने खुद ही अपना निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। देर शाम तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील के एसडीएम एसएन शर्मा के नेतृत्व में सुबह नौ बजे भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल जेसीबी मशीनों के साथ कस्बे में पहुंच गया था। इसके बाद पहले से चिह्नित किए गए मकानों और दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों की सख्ती के चलते किसी की भी हिम्मत टीम का विरोध करने की नहीं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली रोड बस स्टैंड के किनारे स्थित एक मस्जिद भी अतिक्रमण की जद में आ गई। उसका भी आधा हिस्सा टीम ने तोड़ दिया। दोपहर तक ही टीम ने एक तरफ का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद टीम ने दूसरी साइड का अतिक्रमण हटाया। अफसरों के सख्त रुख और भारी पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से कोई विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर हाईवे किनारे बसे सभी लोगों को एनाउंस कराकर पहले ही सूचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि जो भी अतिक्रमण हटाने में बाधक बनेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 52 भवन हाईवे की जद में आ रहे हैं इन सभी को ध्वस्त कराया जाएगा।

वहीं, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह और एसपी सिटी राजेश कुमार भी रामपुर मनिहारान पहुंचे और ध्वस्तीकरण कार्रवाई को निष्पक्ष ढंग से करने के लिए कहा। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी द्वितीय दुर्गा प्रसाद, सीओ नकुड़, गंगोह थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, एसओ जनकपुरी, एसओ रामपुर मनिहारान, पीएसी व हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान में इाईवे की जद में आए निर्माण को गिराती जेसीबी मशीन

रामपुर मनिहारान में इाईवे की जद में आए निर्माण को गिराती जेसीबी मशीन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed