{"_id":"61f580bf991768602c167625","slug":"illegal-arms-manufacturing-factory-caught-top-ten-history-sheeter-arrested-saharanpur-news-mrt5750984105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, टाप टैन हिस्ट्रीशीटर दबोचा 13-24-44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, टाप टैन हिस्ट्रीशीटर दबोचा 13-24-44
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद हथियार और पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर दबोचा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गांव रेडी मुस्तकम के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। इसमें भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इस दौरान मौके से थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश धरा गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानाक्षेत्रों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कप्तान ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार रात थाना पुलिस ने ग्राम रेडी मुस्तकम के जंगल में बाग के किनारे बनी ट्यूबवेल के बरामदे से चल रही अवैध तरीके से शस्त्र बनाते समय थाने के टॉप टेन व हिस्ट्रीशीटर तस्लीम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम गंदेवड़ा को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी शाहरुख पुत्र फैयाज उर्फ छोटा निवासी ग्राम गंदेवड़ा मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को मौके से पांच तमंचे 315 बोर, चार अधबने तमंचे, चार कारतूस 12 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, तमंचों की 14 नाल, बिजली की वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।