फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IIA delegation met Executive Engineer

अधिशासी अभियंता से मिला आईआईए का प्रतिनिधिमंड़ल

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
IIA delegation met Executive Engineer
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के नेतृत्व में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल अक्षय कुमार अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड- द्वितीय से मिला। उन्होंने अधिशासी अभियंता को देहरादून रोड स्थित इकाइयों में हो रही बिजली की ट्रिपिंग की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित कार्यालय में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने अधिशासी अभियंता को बताया कि देहरादून रोड पर स्थित 33 केवीए/11 केवी सबस्टेशन कैलाशपुर फीडर से औद्योगिक इकाइयों को विद्युत की आपूर्ति की सप्लाई की जा रही है । इस फीडर से औद्योगिक इकाइयों में दिन में कई बार विद्युत ट्रिपिंग होती है। बार-बार विद्युत ट्रिपिंग होने की वजह से हार्ट प्रोसेसिंग इकाइयों की मशीनों के अंदर पड़ा कच्चा माल खराब हो जाता है। इसके चलते से उन इकाइयों को आर्थिक नुकसान के साथ ही ऑर्डर भी समय से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनके ऑर्डर निरस्त हो रहे हैं । अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिलाया कि विद्युत ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। राजेश सपरा, सरदार हरजीत सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संदीप कपूर, सुरेश बजाज, विनय दहूजा, विजय मदान, राही मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed