फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you want to meet a prisoner or prisoners, apply from home

Saharanpur News: कैदी या बंदियों से मिलना है तो घर बैठे करिए आवेदन

Fri, 30 Aug 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
If you want to meet a prisoner or prisoners, apply from home
सहारनपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से मिलने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपनों से मुलाकात के लिए परिजन घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सूचना ई-मेल और मोबाइल पर दी जाएगी। इस सुविधा से परिजनों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला कारागार में 1440 लोग विभिन्न अपराधों में निरुद्ध हैं। जेल में औसतन बंदियों से मुलाकात के लिए रोजाना 150 से 200 के बीच लोग आते हैं। इसके लिए सुबह आठ बजे से मुलाकाती पर्ची लगाने के बाद घंटों लाइन में लगना पड़ता है और आईडी प्रूफ आदि दिखाने होते हैं। अब जेल प्रशासन ने मुलाकात की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। ऑनलाइन पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें सभी बंदियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है, ताकि कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

------
-- ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए गूगल पर ई-मुलाकात लॉगइन करना होगा। इसके बाद दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए बंदी का ब्योरा देना होगा। कोड भरें और सबमिट का बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद मोबाइल नंबर या फिर ई-मेल पर ओटीपी आएगा। उसे भरने के बाद ओके पर क्लिक करते हुए बुकिंग नंबर प्राप्त हो जाएगा। बुकिंग नंबर मोबाइल व ई-मेल पर आएगा। यदि मुलाकात स्वीकृत होते ही मोबाइल पर तारीख आ जाएगी। मुलाकात की तारीख पर भ्रमण पास एवं आधार कार्ड लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला कारागार में अब मुलाकातियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कराई गई है। इससे मुलाकातियों को लंबी लाइन में नहीं लगना होगा और आसानी से मुलाकात हो जाएगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- सत्यप्रकाश सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed