फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If there is no mask, then the shopkeeper will not give the goods

मास्क नहीं, तो सामान नहीं देंगे दुकानदार

Sat, 25 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
If there is no mask, then the shopkeeper will not give the goods
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शनिवार रात को 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू में मालवाहक वाहनों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क नहीं तो सामान नहीं, की नीति पर लागू रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गाइड लाइन जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ग्रामों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाएगा। शॉपिंग मॉल में बिना मास्क के कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। शॉपिंग मॉल में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। शादी समारोह में खुले स्थानों पर एक समय में ग्राउंड की क्षमता के 50 प्रतिशत तक लोग मास्क लगाकर शामिल हो सकेंगे। प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी एवं बैठने में दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी लिखित अनुमति देंगे।
विज्ञापन

विदेश से आने वालों का होगा कोविड टेस्ट
जिलाधिकारी ने बताया कि विदेश से आने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा। हाई रिस्क वाले देशों से यात्रा कर वापस आने वाले भारतीय यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक/प्रधानाध्यापक छात्रों को मास्क की अनिवार्यता और सामाजिक दूरी के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था कराएंगे। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क एवं कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed