फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the government does not provide facilities, we will not teach from the next session

Saharanpur News: सरकार ने सुविधाएं नहीं दीं तो अगले सत्र से नहीं पढ़ाएंगे

Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
If the government does not provide facilities, we will not teach from the next session
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने निजी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों के लिए निशुल्क यूनिफॉर्म और किताबों सुविधा मांगी। अन्यथा की स्थिति में अगले सत्र से प्रवेश नहीं देने की चेतावनी दी। वह नुमाइश कैंप स्थित जीजीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतिभा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि निजी स्कूलों में देश के 80 फीसदी बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती है। उल्टा सरकार निजी स्कूलों पर गरीब एवं दुर्बल वर्ग के 25 फीसदी बच्चे थोपकर उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें 25 फीसदी बच्चों को पढ़ाने से परहेज नहीं है, लेकिन सरकार उन्हें सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ाती। आरोप लगाया कि सरकार आरटीई के तहत पढ़ने वाले 25 फीसदी बच्चों की फीस का रुपया समय से और पूरा नहीं देती है। इसकी वजह से स्कूल संचालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार क्रियान्वयन के लिए नहीं, बल्कि गरीबों को लुभाने के लिए योजनाएं चला रही है। इससे पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अमजद अली, केपी सिंह, गय्यूर आलम, अजय सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उमा बाटला, मुकेश कुमार, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed