फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If Hindus are safe then religion will be safe: Deepak

हिंदू सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा : दीपक

Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
If Hindus are safe then religion will be safe: Deepak
बड़ौत। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को बड़ौली रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें सनातन धर्म को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के बयान बंटोगे तो कटोगे का समर्थन किया। जिला प्रभारी डॉ़ दीपक गौतम ने कहा कि जब तक हिंदुओं में एकता नहीं होगी, तब तक उन पर अत्याचार किए जाएंगे।

बैठक में लोगों से जागरूक करने के लिए जन जागृति अभियान के अलावा मंदिरों में जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का आह्वान किया गया।
बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश जताया गया और 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, संरक्षक डॉ़ अखिलेश शर्मा, सुभाष चंद्र, मुकेश बंसल, वैभव राजपूत, आकाश कंसल, कुलदीप, दीपक जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed