फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If garbage found in the plot, fine of up to one lakh

प्लॉट में कचरा मिला तो एक लाख तक का जुर्माना

Wed, 18 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
If garbage found in the plot, fine of up to one lakh
जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदो को को जागरूक करते मेयर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना को लेकर नगर निगम बोर्ड की आपात बैठक बुलाई गई। बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए व्यक्तिगत और शहर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने भी पार्षदों को जागरूक किया। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें खाली पड़े प्लॉटों में कचरा पड़ा मिलने पर प्लॉट स्वामी पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक जनमंच प्रेक्षागृह में हुई। जनमंच में एंट्री से पहले सभी महापौर, नगरायुक्त, अधिकारियों, पार्षदों और कर्मचारियों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए गए। जनमंच के भीतर भी पार्षदों को एक-एक कुर्सी छोड़कर यानी कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर बिठाया गया। मंच पर महापौर, नगरायुक्त और अधिकारी एक साइड में बैठे, जबकि अन्य अधिकारियों को अलग बिठाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एके त्रिपाठी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कोरोना के खतरों की जानकारी दी और बचाव के टिप्स दिए। इसके लिए प्रिंटेड प्रचार सामग्री भी बांटी गई। महापौर संजीव वालिया ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वार्ड में होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। सफाईकर्मियों को मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर बांटे गए हैं। पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र में जनता को जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर पहला नगर निगम है, जिसने कोरोना से बचने को अभियान छेड़ा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना का कोई इलाज फिलहाल नहीं है। ऐसे में सावधानी अपनाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। अगले 15 दिन और विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। डब्ल्यूएचओ से आए डॉक्टर आनंद ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि विपिन जैन, पार्षद मुकेश गक्खड़, भूरा सिंह प्रजापति, संजय गर्ग, आशुतोष सहगल, चंद्रजीत सिंह निक्कू, अमित त्यागी, पंकज उपाध्याय आदि द्वारा सवाल पूछे गए।

जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदो को जागरूक पत्र बांटते कर्मी

जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदो को जागरूक पत्र बांटते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में सेनेटाइजर से हाथ साफ कर सभागार में जाते पार?

जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में सेनेटाइजर से हाथ साफ कर सभागार में जाते पार?- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में दूरी बना कर बैठे पार्षद

जनमंच में कोरोना वायरस को लेकर निगम की बोर्ड बैठक में दूरी बना कर बैठे पार्षद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed