फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If found guilty in the final investigation, the Pradhani can be lost

Saharanpur News: अंतिम जांच में दोषी पाए जाने पर जा सकती है प्रधानी

Mon, 10 Jun 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
If found guilty in the final investigation, the Pradhani can be lost
सहारनपुर। ग्राम पंचायत देहरी में विधायक निधि से बनी सड़क को ग्राम पंचायत निधि की दिखाकर दो लाख 63 हजार रुपये पंचायत निधि से निकालने के मामले में महिला ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया। अंतिम जांच रिपोर्ट में प्रधान अगर दोषी मिली तो बर्खास्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई को नियुक्ति अधिकारी को पत्र लिखा है। दरअसल, रामपुर मनिहारान विकासखंड की ग्राम पंचायत देहरी में विधायक निधि से सीसी रोड बनी थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान रेनू और ग्राम पंचायत सचिव संदीप कुमार ने ग्राम पंचायत निधि से बनी सड़क दिखाते हुए 2.63 लाख का फर्जी भुगतान ग्राम पंचायत निधि से कर लिया। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने एसडीएम रामपुर मनिहारान की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच कराई। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दोषी मिलने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ग्राम प्रधान को निलंबित करने के साथ ही प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर को रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने अंतिम जांच जिला विकास अधिकारी और पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई को नियुक्ति अधिकारी को पत्र लिखा है। उधर, ग्राम प्रधान रेनू के प्रतिनिधि अमित चौधरी का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। शिकायतकर्ता पर कोतवाली सदर बाजार में गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। ग्राम प्रधान के ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। उनकी तरफ से भी अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed