फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If curfew ends, construction of sports college should start

कर्फ्यू खत्म हो तो, शुरू हो स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण

Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
If curfew ends, construction of sports college should start
सहारनपुर। दस साल हो गए बेहट क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति मिले, 16 करोड़ रुपये धनराशि भी निर्माण एजेंसी के खाते में है, लेकिन निर्माण पूर्ण नहीं हो पा रहा है। अब अधिकारी कह रहे हैं कि कोरोना की वजह से काम टल गया, जबकि निर्माण कार्यों पर किसी तरह की रोक नहीं थी। दिल्ली हाईकोर्ट में भी ऐसी एक याचिका को खारिज कर दिया गया, जो निर्माण गतिविधियों को निलंबित कराने की बाबत की गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण पूरा कराने में अफसर ढील क्यों बरत रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार ने सहारनपुर में 87 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी। बेहट क्षेत्र में करीब 200 एकड़ भूमि पर फरवरी 2011 में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन कई बार निर्माण होने के बाद शिकायतें होने पर कार्य रुक गया। काफी बिल्डिंग बनीं, लेकिन छात्रावास और खेल मैदान नहीं बन सका। बीते चार साल से कार्य अधर में है।
विज्ञापन

- 2020 में आईआईटी रुड़की से तैयार कराई थी रिपोर्ट
स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य पुन: शुरू कराने के लिए शासन ने आईआईटी रुड़की से रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। जिससे स्पोर्ट्स कॉलेज और पास के गांव को बरसाती बाढ़ की चपेट में आने से बचाया जा सके। तत्कालीन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। इसके बाद निर्माण शुरू कराने को हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन निर्माण पुन: शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को मिल सकेगा लाभ
स्पोर्ट्स कॉलेज बनकर तैयार हो जाए तो इससे न केवल सहारनपुर, बल्कि मुजफ्फरनगर और शामली सहित कई जिलों की खेल प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा। खेल प्रतिभाएं निखरेंगी, वहीं यहां से तराशी हुईं खेल प्रतिभाएं देश और दुनिया भर में नाम रोशन करेंगी।

स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। 16 करोड़ रुपये निर्माण एजेंसी के पास हैं। डिटेल रिपोर्ट तैयार हो रही है। कोरोना कर्फ्यू की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। -- प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed