फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If action was taken would form trains

कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ी कर देंगे ट्रेनें

Fri, 12 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
If action was taken would form trains
धरना देते लोको पायलट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में खान आलमपुरा यार्ड में कैरिज एवं वैगन स्टाफ द्वारा लोको पायलट सुभाष चंद को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में अभी तक की कार्रवाई से असंतुष्ट लोको पायलटों ने रोष जताया। 
विज्ञापन


 गुरुवार को आल इंडिया लोको रंनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग की और रेलवे प्रशासन पर यूनियन के दबाव में कार्रवाई न करने एवं तथ्यों को बदलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता कैरिज एवं वैगन द्वारा जांच की गई, जिसमें कैरिज एवं वैगन स्टापु एवं उनके जेई को दोषी पाया गया। उन्हें तत्काल निलंबित भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यूनियन के दबाव में प्रशासन दुबारा जांच करवाकर तथ्यों को बदलकर दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन जानबूझकर वास्तविकता की अनदेखी कर रहा है। इससे पहले भी खानआलमपुरा यार्ड में महिषानंद एसएसई पीवे के साथ मारपीट की गई थी।

प्रशासन ने उनके साथ भी न्याय नहीं किया। खानआलमपुरा यार्ड में प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। जिस कारण इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है।

गेट मीटिंग में निर्णय लिया गया कि रेलवे प्रशासन ने तथ्यों को बदलकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो रनिंग स्टाफ द्वारा खान आलमपुरा रेलवे यार्ड में गाड़ियों का संचालन नहीं किया जाएग और आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


गेट मीटिंग में नवीन कुमार सैनी, रामप्रीत, नीरज कुमार, सेनपाल, विश्वनाथ गुप्ता, राजेंद्र, रोहताश कटारिया, सीएल श्रीवास्तव, जनेंद्र कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed