फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If a Chief Minister can serve as an Acting Chief Minister, why can't a Village Head?

Saharanpur News: मुख्यमंत्री कार्यवाहक बन सकते हैं, तो ग्राम प्रधान क्यों नहीं

Wed, 13 May 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
If a Chief Minister can serve as an Acting Chief Minister, why can't a Village Head?
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित प्रधान संवाद कार्यक्रम में भाग लेते प्रधान
सहारनपुर। 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन चुनाव को लेकर अभी कोई आहट नहीं है। ऐसे में प्रधान भी असमंजस में है कि आखिर सरकार क्या निर्णय लेगी। उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या प्रशासक नियुक्त होंगे। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में ग्राम प्रधानों का संवाद कार्यक्रम कराया गया। इसमें प्रधानों ने एकजुट होकर कहा कि जब विभिन्न परिस्थितियों में मुख्यमंत्री कार्यवाहक बन सकते हैं, अधिकारी को कार्यवाहक का चार्ज मिल सकता है तो ग्राम प्रधान कार्यवाहक क्यों नहीं हो सकते।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा चुनाव समय पर होते हैं। वैसे ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को समय पर कराया जाना चाहिए। यदि चुनाव समय पर नहीं होते, तो ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों ने कहा कि पहले भी प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। अभी भी वैसी ही स्थिति है। प्रधानों ने कहा कि पंचायतों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। निर्माण सामग्री का भुगतान काफी समय से अटका हुआ है। ऐसे समय में प्रशासन की नियुक्ति होगी तो गांव के विकास कार्यों की स्थिति खराब हो जाएगी। प्रधानों ने यह भी कहा कि अगर प्रशासक नियुक्त किए गए तो एकजुट होकर विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान चुन्हेटी गाड़ा के प्रधान साजिद, लंडौरा गुर्जर के प्रधान चौधरी बाबर, शकलापुरी के प्रधान जावेद आलम, सुल्तानपुर के प्रधान राजेश कुमार, बड़कला के प्रधान पति मोतीलाल, विनोद कुमार, चकआदमपुर के प्रधान अब्दुल वहाब, नैनखेड़ी से प्रीतम सिंह, लंढौरा से सचिन, बंबयाला से अमरीश, मांडला से नाथीराम, जोगेंद्र सिंह, शाह फैसल आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले प्रधान



- ग्राम गदनपुरा के प्रधान संजय वालिया ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासक की नियुक्त की जाती है तो प्रधानों द्वारा कराया गया कार्य का कोई फायदा नहीं होगा। प्रशासक पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।



- छज्जपुरा की प्रधान वीना सैनी ने कहा कि सरकार को समय पर चुनाव कराने चाहिए। यदि समय पर चुनाव नहीं होते हैं तो ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।



- रानी दयालपुर पंचायत के ग्राम प्रधान सुभाष ने कहा कि ग्राम प्रधान विकास की मजबूत कड़ी है। वह जनता के बीच रहता है। जनता उसे जानती है। प्रशासक न तो जनता की आवश्यकता जान पाएंगे न ही उन्हें पूरा करा सकेंगे।



- चंदौली पंचायत की प्रधान शबीना ने कहा कि पहले भी कई बार जब समय पर चुनाव नहीं हुए हैं तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। दस जून को अंतिम मतदाता सूची ही जारी होगी। ऐसे में चुनाव समय पर नहीं होंगे।



- सिंभालका जुनारदार के प्रधान सलीम ने कहा कि पंचायतीराज एक्ट में ही यह व्यवस्था होनी चाहिए कि समय पर चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ जाए।




- पंचायत धारकी के प्रधान रोहित ने कहा कि सबसे कम बजट में सबसे अधिक काम प्रधान कराते हैं। पंचायत में छोटे से छोटा काम प्रधान ही कराता है। प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed