{"_id":"6508837c6b542c13ea01cfd7","slug":"idols-of-lord-shri-ganesha-made-from-cow-dung-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-9744-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गाय के गोबर से बनाई भगवान श्री गणेश की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गाय के गोबर से बनाई भगवान श्री गणेश की मूर्तियां
विज्ञापन
गाय के गोबर से बनी श्रीगणेश की मूर्ति में रंग भरती महिलाकर्मी
मूर्तियां इको फ्रेंडली होने के साथ ही विसर्जित होने पर नदियों में नहीं फैलाएंगी कचरा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गणेश चतुर्थी पर विसर्जन के लिए नगर निगम गायों के गोबर से श्री गणेश की मूर्तियां बना रहा है। ये मूर्तियां इकोफ्रेंडली होने के साथ ही इनके विसर्जन से नदियों में कचरा भी नहीं होगा। रंगों से सजी यह मूर्तियां बिकने के लिए उपलब्ध हैं।
नगर निगम की सांवलपुर नवादा में संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में इन दिनों गोबर से श्री गणेश की मूर्तियां बनाने का कार्य चल रहा है। मूर्तियों को निगम कर्मचारी विभिन्न रंगों से आकर्षक आकार देकर बिक्री के लिए तैयार कर रहे हैं। गोशाला प्रभारी एवं निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि गोमय निर्मित गणेश जी की मूर्ति पूजन के बाद विसर्जन किए जाने से प्रदूषण का कोई खतरा नहीं है। अनेक दुकानदारों ने इकोफ्रेंडली गोमय गणेश मूर्तियों की मांग की है।