फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ICSE Board: Devansh Tops the District in Class 10, Mayank in Class 12.

आईसीएसई बोर्ड: दसवीं में देवांश और 12वीं में मयंक ने किया जिला टॉप

Fri, 01 May 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ICSE Board: Devansh Tops the District in Class 10, Mayank in Class 12.
इन्फेंट जीसस स्कूल में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने पर जश्न मनाते छात्र छात्राएं
सहारनपुर। आईसीएसई बोर्ड का दसवीं और 12वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। दसवीं में देवांश सिंघल और 12वीं में मयंक चौधरी ने जिला टॉप किया। दोनों ही छात्र सहारनपुर पब्लिक स्कूल के हैं। शत-प्रतिशत परिणाम से स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

जनपद में आईसीएसई बोर्ड के केवल तीन स्कूल हैं। सहारनपुर पब्लिक स्कूल में दसवीं में 52 छात्र पंजीकृत थे और सभी ने सफलता प्राप्त की। 12वीं में यहां 45 छात्र पंजीकृत थे और सभी उत्तीर्ण हुए। यहां दसवीं में देवांश सिंघल ने 96.06 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर जिला टॉप किया। स्कूल में दूसरे स्थान पर तुषार सिंघल रहे, जिन्होंने 92.4 प्रतिशत नंबर हासिल किए। तीसरे नंबर पर मानवी चौधरी रहीं, मानवी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में मयंक चौधरी ने 96.5 प्रतिशत नंबरों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर दिव्यांशी जैन रहीं, दिव्यांशी ने 95.75 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर अक्षिता सैनी रहीं, जिन्होंने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चूंकि एक ही स्कूल इंटरमीडिएट है। ऐसे में यही तीनों जिले में टॉप तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

इंफेंट जीसस स्कूल में दसवीं में कुल 74 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने सफलता पाई। यहां नगीन सुगरा और प्रक्षाली जैन ने एक समान 94.4 प्रतिशत नंबर हासिल कर स्कूल टॉप किया। साथ ही दोनों जनपद में भी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी स्कूल में दूसरे नंबर पर प्रणव वत्स रहे, जिन्होंने 93.6 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए। प्रणव जनपद में तीसरे स्थान पर रहे। इंफेंट जीसस स्कूल में तीसरे नंबर पर वैभव रहे उन्होंने 91.8 प्रतिशत अंक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गागलहेड़ी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में नया जुड़ा है। यहां पहले वर्ष दसवीं में 20 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने सफलता प्राप्त की है। यहां 87 प्रतिशत नंबर के साथ विप्रा धीमान पहले, 83 प्रतिशत नंबर के साथ विशेष प्रकाश दूसरे और 80 प्रतिशत नंबर के साथ परिधि तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रकार तीनों स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed