{"_id":"69f33c650637c129610968e1","slug":"icse-board-devansh-in-10th-and-mayank-in-12th-topped-the-district-not-a-single-student-failed-in-saharanpur-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई बोर्ड: दसवीं में देवांश और 12वीं में मयंक ने किया जिला टॉप, सहारनपुर में एक भी छात्र नहीं हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई बोर्ड: दसवीं में देवांश और 12वीं में मयंक ने किया जिला टॉप, सहारनपुर में एक भी छात्र नहीं हुआ फेल
Thu, 30 Apr 2026 04:56 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:56 PM IST
सार
Saharanpur News: जिले में आईसीएसई बोर्ड के केवल तीन स्कूल हैं और सबका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं दोनों कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र एक ही स्कूल के हैं। रिजल्ट आने के बाद स्कूलों और घरों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
दसवीं टॉपर देवांश सिंघल और 12वीं टॉपर मयंक चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीएसई बोर्ड का दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। दसवीं में देवांश सिंघल और 12वीं में मयंक चौधरी ने जिला टॉप किया। दोनों ही छात्र सहारनपुर पब्लिक स्कूल के हैं। शत प्रतिशत परिणाम से स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
जनपद में आईसीएसई बोर्ड के केवल तीन स्कूल हैं। सहारनपुर पब्लिक स्कूल में दसवीं में 52 छात्र पंजीकृत थे और सभी ने सफलता प्राप्त की। 12वीं में यहां 45 छात्र पंजीकृत थे और सभी उत्तीर्ण हुए। यहां दसवीं में देवांश सिंघल ने 96.06 प्रतिशत नंबर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही वह जिला टॉपर भी बने। स्कूल में दूसरे स्थान पर तुषार सिंघल रहे, जिन्होंने 92.4 प्रतिशत नंबर हांसिल किए। तीसरे नंबर पर मानवी चौधरी रही, जिसने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां 12वीं में मयंक चौधरी ने 96.5 प्रतिशत नंबरों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर दिव्यांशी जैन रहीं, जिसने 95.75 प्रतिशत अंक हांसिल किए। तीसरे नंबर पर अक्षिता सैनी रही, जिसने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चूंकि एक ही स्कूल इंटरमीडिएट है। ऐसे में यही तीनों जिले में टॉप तीन स्थानों पर रहे।
इंफेंट जीसस स्कूल में दसवीं में कुल 74 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने सफलता पाई। यहां नगीन सुगरा और प्रक्षाली जैन ने एक समान 94.4 प्रतिशत नंबर हासिल कर स्कूल टॉप किया। साथ ही दोनों जनपद में भी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी स्कूल में दूसरे नंबर पर प्रणव वत्स रहे, जिन्होंने 93.6 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए। प्रणव जनपद में तीसरे स्थान पर रहे। इंफेंट जीसस स्कूल में तीसरे नंबर पर वैभव रहे उन्होंने 91.8 प्रतिशत अंक पाए।
उधर, गागलहेड़ी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में नया जुड़ा है। यहां पहले वर्ष दसवीं में 20 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने सफलता प्राप्त की है। यहां 87 प्रतिशत नंबर के साथ विप्रा धीमान पहले, 83 प्रतिशत नंबर के साथ विशेष प्रकाश दूसरे और 80 प्रतिशत नंबर के साथ परिधि तीसरे स्थान पर रही। इस प्रकार तीनों स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने सफलता का जश्न मनाया।