{"_id":"58ee79ba4f1c1b9d36cf7e84","slug":"i-will-read-the-written-bapu-in-your-world-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ा लिखा दे बापू तेरा दुनिया में नाम करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ा लिखा दे बापू तेरा दुनिया में नाम करूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बालाजी हनुमान को मनाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद और गंगोह में हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से बेटी बचाओ अभियान का संदेश दिया गया। देवीकुंड स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर पर बुधवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में सोनम गुप्ता मथुरा, संजु पागल हापुड़, राजबाला बहादरगढ़ और कुलदीप लक्खा यमुनानगर ने भक्तों की टूटी गाड़ी को कौन चलाने वाला, मेरा बजरंग बाला, म्हारे घर में भी बजवा दे बाबा आदि भजनों से समां बाध दिया। पढ़ा लिखा दे बापू तेरा दुनिया में नाम करूंगी के माध्यम से श्रोताओं को बेटी बचाने और पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर भक्तजनों ने भजन कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के पुजारी पं. द्वारानाथ की देखरेख में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित जी ने भक्तों ने हनुमान जी के जीवन से परिचित कराया।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों को केक मिठाई व टाफी आदि का वितरण किया गया। भक्तों ने भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर बलवीर सैनी, अजय शर्मा, आकाश शर्मा, अमन शर्मा, अनिल सैनी, सुशील शर्मा, मोहित, मनीष सैनी, राकेश सैनी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, गंगोह में श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के योगदान में श्री बालाजी धाम में 13वां श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
इस मौके पर मंगलवार की रात आयोजित जागरण में विख्यात कलाकारों ने श्री बालाजी महाराज के भजनों से श्रद्धालुओं को सुबह तक बांधे रखा। रामबाग रोड स्थित पवित्र कंकराली सरोवर परिसर में धाम के महंत सुशील शर्मा ने धर्मपत्नी सुनीता शर्मा के साथ पंडित रोहित शर्मा के पुरोहित्व में गणेशादि देवों का आह्वान किया। धर्मध्वजा प्रतिष्ठापन्न पूर्व चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग ने किया।
महामंडलेश्वर स्वामी मार्तंडपुरी महाराज ने फीता काटकर और शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने मुख्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया।
विधायक प्रदीप चौधरी, चरथावल विधायक विजय कश्यप, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, सुरेंद्र कपिल, जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल सिह, अरविंद चौधरी, नानौता चीनी मिल के जीएम विनोद कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, कोतवाल योगेश शर्मा आदि ने पूजा की।
संचालन कर रहे पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने गणेश वंदना से शुरूआत की। उसके बाद मुकेश गर्ग, योगेश सिंघल, राजेश गोयल, प्रदीप गोयल, अशोक गर्ग, संजय गोयल, संजय प्रजेश, विवेक गर्ग, दिनेश मित्तल, सुनील अग्रवाल, सुनील ऐरन, आदेश नामदेव का सहयोग रहा।