फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I am defeated Baba, I have faith in you, I will win one day my heart says this

Saharanpur News: श्री खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा 19-37-45

Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
I am defeated Baba, I have faith in you, I will win one day my heart says this
श्री साई खाटू श्याम मंदिर हुई मूर्ति स्थापना पर निकली शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हारा हूं बाबा, मुझे तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन में मेरा दिल यह कहता है। दिल्ली रोड स्थित श्री साईं खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर में शीश के दानी श्री खाटू वाले श्याम बाबा की मंत्रोचारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

मंदिर में तीन दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम हुआ। श्री बद्रीनाथ धाम से आए आचार्यों ने श्री खाटू श्याम बाबा की मंत्रोचारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके अलावा राजस्थान के श्री खाटू श्याम मंदिर से आए आए पुजारियों ने बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया। बाबा को विभिन्न प्रकार के पुष्प अर्पित किए गए। इसके साथ ही कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान निशान यात्रा के बाद श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के समक्ष श्रद्धा भाव से निशान चढ़ाए। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने बाबा श्री खाटू श्याम के भजनों पर नृत्य किया। श्री खाटू श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही हारा हूं बाबा, मुझे तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। श्याम प्रेमियों ने श्री खाटू श्याम की आरती उतारी। इसके साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि बाबा श्री खाटू श्याम की शरण में आने वाले भक्त के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। बाबा श्याम सदैव अपने भक्त का कल्याण करते हैं। अनिल चौहान और प्रदीप रावत ने बताया कि पूरे विधि-विधान और मंत्रोचारण के साथ श्री खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

श्री साई खाटू श्याम मंदिर हुई मूर्ति स्थापना

श्री साई खाटू श्याम मंदिर हुई मूर्ति स्थापना- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed