{"_id":"66ec6a0bd6e5609ae101cebf","slug":"i-am-a-free-bird-dont-keep-me-in-a-cage-i-am-also-alive-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-131842-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मैं आजाद परिंदा हूं, पिंजरों में मत रखो मैं भी तो जिंदा हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मैं आजाद परिंदा हूं, पिंजरों में मत रखो मैं भी तो जिंदा हूं...
Thu, 19 Sep 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनमंच सभागार में स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने गीत, कविता, मुक्तक, हास्य, लोकगीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नरेंद्र मस्ताना ने पढ़ा कि गर सलीके से यहां रस्में निभायी जाएंगी देखना मिट्टी से भी चंदन की खुशबू आएगी...और डॉ. वीरेन्द्र आजम ने मैं आजाद परिंदा हूं, पिंजरों में मत रखो मैं भी तो जिंदा हूं सुनाकर तालियां बटोरीं।
कवि विनोद भृंग की सरस्वती वंदना ज्ञान की देवी हमें दो ज्ञान का वरदान... से काव्य पाठ का शुभारंभ हुआ। पीएन मधुकर ने तिरंगा भारत की शान है, वीरों की जान है, इसके लिए न कोई हिन्दू-मुसलमान...सुनाकर श्रोताओं में जोश भरा। बिजनौर से आए नरेंद्रजीत अनाम ने जिसका मस्तक स्वयं हिमालय शोभायमान करें आओ हम उस भारत मां का गौरवगान करें...सुनाया।
इसके अलावा डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, प्रतिभा त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, जया गुप्ता, कर्मवीर सिंह, आरपी सारस्वत, सुधीर परवाज, धामपुर से आए हुड़दंग नगीनवी आदि ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं। इस मौके पर डॉ. हरिओम गुप्ता, डैनी सक्सेना, करुणा प्रकाश, शरद भार्गव, अखिलेश भार्गव, पवन वर्मा, विपुल माहेश्वरी अनुरागी, अलका शर्मा, ममता प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व कवि सम्मेलन का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाइस चेयरमैन फहाद सलीम, ज्योति अग्रवाल, यशपाल भाटिया आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। महापौर, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, सह संयोजक प्रशांत राजन एवं पार्षद अहमद मलिक, स्वराज, नितिन जाटव, सुखबीर सिंह, सोपिन पाल, व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी ने सभी कवियों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।