फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband was killed along with brother-in-law

देवर के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Mon, 23 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Husband was killed along with brother-in-law
थाना चिलकाना प्रांगण में हत्या की जानकारी देते सीओ सदर सीपी शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव धोलाहेड़ी में मांगेराम की हत्या का खुलासा करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा उसके चचेरे देवर का चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने ही अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर मांगेराम की गला घाेंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर सीपी शर्मा ने थाना प्रांगण में बताया कि गांव धोलाहेडी में तीन दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक मांगेराम के पिता बचन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी वसीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम कातला के साथ मिलकर उसके पुत्र की गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मांगेराम की पत्नी तथा वसीम को हिरासत में ले लिया था। सीओ सदर ने बताया कि मृतक की पत्नी मुनेश ने पुलिस को बताया कि उसका वसीम के साथ ढाई साल से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी उसके चचेरे देवर रामकुमार पुत्र चमन को भी थी। रामकुमार ने अपनी भाभी को ब्लैकमेल करते हुए उससे अनैतिक संबंध बना लिए। छह महीने पहले मुनेश के संबंध वसीम से होने की जानकारी परिजनों को मिली तो मुनेश अपने मायके चली गई थी। सीओ ने बताया कि मायके से आने के बाद रामकुमार ने मुनेश के साथ मिलकर मांगेराम को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। 19 मार्च की रात में रामकुमार छत के रास्ते जीने से होते हुए उसके घर आ गया। इससे पहले मुनेश ने अपने पति को सब्जी में नशे की तीन गोलियां मिलाकर दे दी थी। मांगेराम ने सब्जी कड़वी होने की बात कहकर केवल एक रोटी खाई। योजना के अनुसार रात में मुनेश ने मांगेराम के पैर दबा लिए तथा रामकुमार ने उसका गला घोट दिया। इसी दौरान मांगेराम का छोटा पुत्र अभिलक्षय जाग गया तथा मां से पूछा कि क्या हो रहा है। उसने बच्चे को यह कहकर सुला दिया कि कुछ नहीं है। इसके बाद वह अपने बच्चे के पास सो गई। रामकुमार भी मुंह पर कपड़ा लपेटकर जीने के रास्ते चला गया।
विज्ञापन

सीआ के अनुसार मुनेश ने थाने में बताया कि रामकुमार ने कहा था कि वह कुछ नहीं होने देगा तथा मांगेराम के मरने की जानकारी किसी को नहीं होगी। पुलिस की पूछताछ में मुनेश पूरी तरह टूट गई तथा रो-रो कर सारी बात बता दी। पुलिस ने मुनेश तथा रामकुमार को हत्या के आरोप में चालान किया है। सीओ सदर ने बताया कि वसीम के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। उसके बाद ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा सकेगी। इस दौरान थाना प्रभारी अमित शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed