{"_id":"5e7cd5cf8ebc3e77377a9511","slug":"hunger-strike-for-third-day-for-shopping-saharanpur-news-mrt4753963196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: खरीदारी के लिए तीसरे दिन भी मची रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: खरीदारी के लिए तीसरे दिन भी मची रही मारामारी
विज्ञापन
हम नहीं सुधरेंगे सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते में राशन खरीदने के लिये उमड़ी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के तीसरे दिन भी लोगों में खरीदारी के लिए मारामारी मची रही। इसके चलते कई बाजारों में भारी भीड़ रही। हालांकि नगर निगम के सात वार्डों में डोर टू डोर सामान भी पहुंचाया गया। इसके बावजूद बाजार में भीड़ में कमी नहीं आ रही है।
बृहस्पतिवार को लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार में उमड़ पडे़। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए लोगों ने मोरगंज, सब्जीमंडी, शहीदगंज, दालमंडी, भगत सिंह चौक, किशनपुरा आदि से खाद्यान्न, सब्जियों और दवाओं की खरीदारी की। इस दौरान बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि नगर निगम के सात वार्डों के लिए प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चिह्नित कर बृहस्पतिवार को खाने पीने की वस्तुओं को घर-घर भिजवाया गया। महानगर के अन्य वार्डों में भी जरूरत का सामान डोर टू डोर डिलीवरी के लिए प्रशासनिक कवायद जारी रही। हालांकि कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हुआ। सामान खरीदने आए लोगों ने एक दूसरे से लगभग एक मीटर की दूरी बनाए रखी।
घर घर पहुंचाए जाएंगे गैस सिलिंडर
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है। जिस उपभोक्ता को गैस सिलिंडर की आवश्यकता हो, वे ऑन लाइन बुकिंग करा सकते हैं। उन लोगों को सिलिंडर की होम डिलीवरी दी जाएगी। गैस प्राप्त करने के लिए लोग गैस गोदामों पर भीड़ ना लगाएं।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते नवरात्रे के लिये फल खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते खरीदारी करने के लिये वाहनो पर उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते सब्जी की खरीदारी करने के लिये उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन