{"_id":"69c02f5bb1d583622f04ca1d","slug":"hundreds-of-examiners-absent-from-evaluation-of-copies-timely-disposal-is-a-challenge-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-171848-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कॉपियों के मूल्यांकन से सैकड़ों परीक्षक गैरहाजिर, समय से निपटाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कॉपियों के मूल्यांकन से सैकड़ों परीक्षक गैरहाजिर, समय से निपटाना चुनौती
विज्ञापन
- रविवार को भी पांचों मूल्यांकन केंद्रों से कुल 1,751 परीक्षकों में से 475 अनुपस्थित रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर चल रहा है, जो एक अप्रैल तक पूरा करना है। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में परीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं।
मूल्यांकन के लिए जनपद में एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट और एसएएम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों को कॉपियां आवंटित हैं, जिनमें से प्रतिदिन कॉपियां जांची जा रहीं हैं। हर केंद्र के लिए कॉपी जांचने को परीक्षक भी आवंटित हैं, लेकिन सैकड़ों की संख्या में परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। रविवार को पांचों केंद्रों पर कुल 1,751 परीक्षकों की ड्यूटी थी, जिनमें से 1,276 ही पहुंचे। विभागीय स्तर से संबंधित परीक्षकों को मूल्यांकन में पहुंचने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद अनेक परीक्षक लगातार अनुपस्थित हैं।
-- मूल्यांकन की गति बढ़ी
पहले तीन दिन में यानी 20 मार्च तक मात्र 41,205 कॉपियां जांची जा सकीं थीं, लेकिन 21 मार्च के अवकाश के बावजूद 22 मार्च को मूल्यांकन ने गति पकड़ी है। रविवार तक 90,947 कॉपियां जांची जा चुकीं थीं। इनमें दसवीं की 62,819 और 12वीं की 28,947 कॉपियां शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल तक मूल्यांकन निपटाने के लिए गुणवत्ता बनाए रखते हुए गति से मूल्यांकन चल रहा है।
विज्ञापन
--
मूल्यांकन केंद्र का नाम-- -- -- आवंटित परीक्षक-- -उपस्थित परीक्षक
एसडी इंटर कॉलेज-- -- -- -- -377-- -- -- -- -- -298
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज-- -317-- -- -- -- -- -201
जेवी जैन इंटर कॉलेज-- -- -- -323-- -- -- -- -- -215
एसएएम इंटर कॉलेज-- -- -- -363-- -- -- -- -- -- 317
राजकीय इंटर कॉलेज-- -- -- -371-- -- -- -- -- -- 245
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर चल रहा है, जो एक अप्रैल तक पूरा करना है। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में परीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं।
मूल्यांकन के लिए जनपद में एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट और एसएएम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों को कॉपियां आवंटित हैं, जिनमें से प्रतिदिन कॉपियां जांची जा रहीं हैं। हर केंद्र के लिए कॉपी जांचने को परीक्षक भी आवंटित हैं, लेकिन सैकड़ों की संख्या में परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। रविवार को पांचों केंद्रों पर कुल 1,751 परीक्षकों की ड्यूटी थी, जिनमें से 1,276 ही पहुंचे। विभागीय स्तर से संबंधित परीक्षकों को मूल्यांकन में पहुंचने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद अनेक परीक्षक लगातार अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
पहले तीन दिन में यानी 20 मार्च तक मात्र 41,205 कॉपियां जांची जा सकीं थीं, लेकिन 21 मार्च के अवकाश के बावजूद 22 मार्च को मूल्यांकन ने गति पकड़ी है। रविवार तक 90,947 कॉपियां जांची जा चुकीं थीं। इनमें दसवीं की 62,819 और 12वीं की 28,947 कॉपियां शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल तक मूल्यांकन निपटाने के लिए गुणवत्ता बनाए रखते हुए गति से मूल्यांकन चल रहा है।
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र का नाम
एसडी इंटर कॉलेज
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज
जेवी जैन इंटर कॉलेज
एसएएम इंटर कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज