फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HUID should be simplified

एचयूआईडी का होना चाहिए सरलीकरण

Mon, 23 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
HUID should be simplified
सहारनपुर। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा 23 अगस्त को बंदी का आह्वान बेअसर रहा। सराफा बाजार से लेकर कोर्ट रोड तक की सराफा की दुकानें सोमवार को खुली रहीं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि एचयूआईडी ठीक है, लेकिन इसका सरलीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया बंदी के आह्वान का शहर में असर दिखाई नहीं दिया। हालांकि सराफा कारोबारियों कहना है कि हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिटी के नियमों में काफी विसंगतियां हैं। सरकार को इन विसंगतियों को दूर करना चाहिए। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव जैन का कहना है कि एचयूआईडी का सरलीकरण होना चाहिए। जिससे सराफा व्यापारियों को व्यापार करने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि अभी तक दो ग्राम तक की बिक्री पर इसकी आवश्यकता नहीं है। सरकार को इसे बढ़ाकर पांच या दस ग्राम तक करना चाहिए। बंदी के आह्वान का शहर में कोई असर नहीं है। सभी दुकानें सोमवार को भी खुली रहीं।
विज्ञापन

कोर्ट रोड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम शंकर सिंघल ने एचयूआईडी का समर्थन करते हुए कहा कि इसका ग्राहकों को फायदा है। इससे ग्राहकों को शुद्ध ज्वेलरी मिलेगी। सराफा व्यापारी रामराजीव सिंघल का कहना है कि सभी कारोबारी हॉलमार्क ज्वेलरी काफी समय से बेच रहे हैं, लेकिन एचयूआईडी का विरोध इसलिए है कि इससे कारोबार करने में परेशानी आएगी। व्यापारी को ज्वेलरी पर कोड डलवाने के लिए हॉलमार्क सेंटर भेजना होगा, जहां से वह कई दिनों बाद मिलेगी। अधिकांश व्यापारी इसके पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा ने किया सराफा व्यापारियों का समर्थन
सहारनपुर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने एचयूआईडी के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए बंदी के आह्वान का समर्थन किया है। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह से सराफा व्यापारियों के साथ खड़ा है। उन्होंने समाजवादी व्यापार सभा की सभी जिलों की इकाइयों को इस बंदी में सराफा एसोसिएशन के साथ खड़े होने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचयूआईडी की विसंगतियों के विरुद्ध समाजवादी व्यापार सभा सराफा व्यापारियों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed