{"_id":"60d4cd568ebc3e2e087ceab3","slug":"how-the-name-came-in-the-list-family-in-can-saharanpur-news-mrt5443061153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में कैसे आया नाम, सकते में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में कैसे आया नाम, सकते में परिवार
विज्ञापन
सहारनपुर। उमर गौतम और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने प्रदेश के एक हजार लोगों के धर्म परिवर्तन होने का खुलासा किया, जिसमें नागल क्षेत्र के शीतलाखेड़ा गांव निवासी प्रवीण का भी नाम शामिल है। इसी कारण एटीएस और पुलिस ने उनके घर पहुंचकर पूछताछ की, लेकिन प्रवीण और उसके परिवार के लोग इस बात को लेकर सकते में हैं कि जब प्रवीण ने धर्म परिवर्तन किया ही नहीं, तो सूची में नाम कैसे शामिल हो गया।
बुधवार को ही एटीएस और पुलिस टीम ने शीतलाखेड़ा पहुंचकर प्रवीण, उसके पिता राकेश, मां और पत्नी से पूछताछ की थी। परिवार से हुई पूछताछ के दौरान मकान का दरवाजा भी बंद करा दिया गया था। प्रवीण बार-बार यही बात कह रहा है कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया, उसके परिजन भी यही कह रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जब प्रवीण से बात की गई तो उसने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा है कि धर्म परिवर्तन करने वालों की सूची में उसका नाम कैसे जुड़ गया। प्रवीण का कहना है कि इस बात की गहनता से जांच होनी चाहिए कि धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी उमर गौतम आदि के पास से मिली सूची में उसका नाम और पता कैसे लिखा, जबकि इन लोगों से संपर्क तक नहीं हुआ।
तीन महीने गांव नहीं आया था प्रवीण
यह भी पता चला कि करीब डेढ़ साल पूर्व प्रवीण अपने घर से चला गया था। वह करीब तीन महीने तक काशी (बनारस) में रहा था। तीन महीने तक घर से बाहर रहने के बारे में कहना है कि गांव में एक विवाद हो गया था, जिसमें प्रवीण के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। झगड़े से बचने की वजह से ही प्रवीण इतने दिनों तक बाहर रहा।
विज्ञापन
प्रेम, धर्म बदलकर शादी और धोखा
सहारनपुर। धर्म परिवर्तन के मामले इन दिनों सुर्खियों में है। नाम बदलकर प्रेम करने और शादी करने के बाद धर्म बदलने के मामले सहारनपुर में भी सामने आते रहे हैं। अधिकांश मामलों में युवतियों को धोखा मिला और बात पुलिस तक पहुंची।
केस एक
सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती चंडीगढ़ की कंपनी में नौकरी करती थी। सरसावा क्षेत्र निवासी मुकर्रम ने अपना नाम कर्ण बताकर दोस्ती की और प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली थी। बाद में युवती को मुकर्रम की सच्चाई का पता चला। तब मुकर्रम ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया था।
केस दो
देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा में रहने वाले सलीम ने 2018 में मोदीनगर में रहने वाली युवती से नाम बदलकर प्रेम विवाह किया। बाद में उसका भी धर्म परिवर्तन करा दिया। फरवरी माह में दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया। मई माह में मोदीनगर से आई पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
केस तीन
तीन साल पूर्व सिकंदरा क्षेत्र की किशोरी को सहारनपुर के इकरार ने नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया था। उसको अपने गांव ले आया था। यहां उसका धर्म परिवर्तन कराया। उसका नाम इकराना रख निकाह कर लिया। मामले में आगरा पुलिस ने आरोपी इकरार को गिरफ्तार कर लिया था।