{"_id":"57b9f92a4f1c1b9663d4f692","slug":"houses-ran-high-tension-line-currents","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
इन घरों में उतरा करंट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में विशाल विहार में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने से दो घरों के तमाम बिजली उपकरण फुंक गए। हाईटेंशन लाइन के एक घर की दीवार से टकराने के बाद हुए विस्फोट से जहां दीवार का एक हिस्सा प्रभावित हुआ।
वहीं दोनों घरों में मेन स्विच से लेकर पूरी वाइरिंग और बिजली के उपकरण भी इसकी चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि उस समय दोनों घरों में कोई मौजूद नहीं था। वरना यह हादसा बड़ा हो सकता था।
विशाल विहार कॉलोनी से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के तार ढीले होने के कारण लटक रहे हैं। रविवार को कॉलोनी में रहने वाली प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका समता और उनके पड़ोसी के मकान में अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
इससे उनके घर का मेन स्विच सहित पूरी वाइरिंग, टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर, 4 पंखे, वाशिंग मशीन आदि बिजली के तमाम उपकरण फुंक गए। जबकि, उनके पड़ोसी के मकान में ताला लगा होने के कारण नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है।
हाईटेंशन लाइन का करंट इतना तेज था कि धमाके की आवाज के साथ मकान की छत पर दीवार का एक हिस्सा नीचे गिर गया। धमाके से घबराकर अपने लोग घरों से बाहर निकल आए।
उन्होंने आननफानन में अध्यापिका को फोन करके बुलाया। घबराई अध्यापिका ने ताला खोलकर देख तो तमाम उपकरण फुंके हुए थे।
शुक्रवार को पड़ोस की विजय कॉलोनी में हाईटेंशन तार गिरने से कई घरों के बिजली की उपकरण फुंक गए थे। क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी इससे कोई सबक लेने को तैयार नहीं है।
कॉलोनीवासी डॉ. आरएस त्यागी, चौधरी रामकुमार, नीरज, बाघ सिंह, पाल सिंह आदि ने बताया कि विस्फोट से साथ हुए इस हादसे के बाद उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को फोन किए, लेकिन उनके फोन नहीं उठे।