फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House tax will be imposed afresh in the bodies, survey has started

Saharanpur News: निकायों में नए सिरे से लगेगा गृहकर, सर्वे हुआ शुरू

Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
House tax will be imposed afresh in the bodies, survey has started
सहारनपुर। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। यहां पर अब नए सिरे से गृहकर लगेगा। इसके लिए जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के तहत सर्वे शुरू कर दिया गया है। एक ओर जहां नए भवन टैक्स के दायरे में आएंगे, वहीं अब पुराने भवनों पर भी वास्तविक टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

दरअसल, अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स को लेकर कोई स्थाई मानक नहीं था। नई कर प्रणाली में सड़क की चौड़ाई और मकान की प्रकृति पर गृहकर निर्धारण होगा। इससे नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जबकि संबंधित निकायों की आय में वृद्धि होगी। जिले में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और सात नगर पंचायत है। नगर निगम में पहले ही नए सर्वे के तहत टैक्स लिया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
नगर पालिका की कुछ ऐसी स्थिति
- देवबंद : नगर पालिका परिषद 20187 घरों से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये सालाना गृहकर वसूल करती है। नगर पालिका के कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि और कितने नए घर गृहकर के दायरे में आएंगे इसका सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरसावा : वर्ष 2023 मार्च तक 5630 आवासीय तथा वाणिज्य भवन पंजीकृत है। सभी से गृहकर जल कर वसूला जा रहा है। नए भवन पंजीकृत करने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
- गंगोह : नगर पालिका परिषद 16481 भवनों से करीब 55 लाख रुपये सालाना गृहकर और 55 लाख रुपये सालाना जलकर टैक्स के रूप में वसूल करती है। नगर पालिका ईओ लोकेंद्र सिंह ने हुए बताया कि वर्तमान में 128 भवन कर मुक्त है। सर्वे के बाद करीब 400 नए भवन टैक्स के दायरे में आएंगे।
- नकुड़ : नगर पालिका परिषद करीब 4500 घरों से 11 लाख 32 हजार गृहकर और 14 लाख एक हजार 500 रुपये जलकर वसूला जा रहा है।
-------------
नगर पंचायत की स्थिति :
अंबेहटा : नगर पंचायत में करीब 3500 मकानों से 5 लाख रुपये सालाना गृहकर वसूला जाता है। नए सर्वे के बाद करीब 700 भवन गृहकर के दायरे में आएंगे।
- सुल्तानपुर चिलकाना : करीब तीन हजार मकानों का गृहकर वसूला जा रहा है। इनसे सालाना लगभग 16 लाख रुपये गृहकर के रूप में मिलते हैं। करीब 220 भवन नए सर्वे के बाद दायरे में आ सकते हैं।

- बेहट : नगर पंचायत में 3875 घरों से कर वसूला जाता है। इसके अलावा 200 प्लाटों से भी कर वसूला जाता है। 11 लाख 75 हजार के राजस्व की वसूली होती है।
- रामपुर मनिहारान : 6686 घरों से गृहकर लिया जा रहा है, जिनसे सालाना करीब 45 लाख रुपये लिए राजस्व आता है।
- नानौता : फिलहाल छह हजार भवनों से करीब 15 लाख रुपये गृहकर वसूला जाता है। करीब 200 मकान अभी गृहकर के दायरे में आने है।
- तीतरों : नगर पंचायत में 1921 भवनों में से करीब 8 लाख 12 हजार रुपये सालाना गृहकर और जलकर टैक्स के रूप में वसूल किए जाते हैं, जबकि नगर में कुल 2356 मकान है। 435 भवनों के मालिक गृहकर जमा नहीं कर रहे।
- छुटमलपुर : यहां पर करीब 30 हजार की आबादी है। यह नवगठित नगर पंचायत होने के कारण शासन की तरफ से अभी यहां पर किसी से गृहकर नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed