फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   hot spot.

हॉट स्पॉट से मुक्त करने की मांग

Wed, 03 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hot spot.
मनोहरपुर गांव को हॉटस्पॉट मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

चिलकाना। गांव मनोहरपुर के ग्रामीणों ने अपने गांव को हॉटस्पॉट से मुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि 21 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट से मुक्त नहीं किया है।
गांव मनोहरपुर में 16 मई को मुंबई से आए एक कामगार की क्वारंटीन के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस कारण 16 मई को पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था। 21 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने अभी तक हॉटस्पॉट से गांव को मुक्त नहीं किया है। गांव के अब्दुल बारिक, मोतीलाल, गुलशेर, गुलरेज, डॉ. मुरसलीन आदि का कहना है कि जब से पुलिस ने गांव को सील किया है, तब से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ रहीं हैं। पुलिस ने गांव के चारों तरफ के रास्तों को बंद कर रखा है। उनका कहना है कि एक व्यक्ति मात्र कुछ घंटों के लिए ही गांव में आया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण पूरे गांव को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम से हॉटस्पॉट हटाने की मांग की है। उधर सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कम से कम 28 दिन तक उस स्थान को हॉटस्पॉट पर रखा जाता है, जहां कोरोना वायरस मरीज मिला हो।
विज्ञापन

घर घर जा कर रेंडम सैंपलिंग करेगी स्वास्थ्य टीम
चिलकाना। कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट अब गांव-गांव जाकर बाहर से आए लोगों की रेंडम सैंपलिंग करेगी। सैंपलिंग से पता लगाया जाएगा कि कहीं कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति तो गांव में नहीं रह रहा है। सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट ब्लॉक सरसावा में बुधवार से अपना कार्य प्रारंभ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed