फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hostage robbing two houses

परिजनों को बंधक बनाकर दो घरों में लूटपाट

Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hostage robbing two houses
परिजनों को बंधक बनाकर दो घरों में लूटपाट
विज्ञापन

बेहट। रतनपुर कल्याणपुर गांव में तीन-चार बदमाशों ने दो घरों में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने तीसरे घर में भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग शुरू की तो आरोपी भाग गए।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के रतनपुर कल्याणपुर में बुधवार की रात करीब 2 बजे तीन-चार बदमाश दीवार फांदकर पूर्व प्रधान धर्म सिंह के घर में घुस गए और उनके पुत्र कुलदीप, पत्नी संतोष को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद दूसरे पुत्र धनीराम को साथ लेकर घर में अलमारियां आदि खंगाली। बदमाशों ने यहां से 20 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात लूटे। इसके बाद बदमाश पास के जादोराम पुत्र मुकंदा वाल्मीकि के घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दो हजार रुपये नकद व जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने ओमवीर राणा के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन यहां जाग हो गई। इस पर बदमाश भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। कुछ ग्रामीणों ने अपने लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायर भी किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा व सीओ विजयपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया, कि पीड़ितों की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
धर्म सिंह के पुत्र धनीराम ने बताया कि घटना में शामिल एक बदमाश की पहचान हुई है। कई दिन पहले साधु के वेश में तीन-चार लोग गांव में आए थे। जिन्होंने उनके घर खाना भी खाया था। उसने बताया कि इनमें से एक बदमाश को उसने पहचान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed