फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   hospital full in summer

गर्मी में अस्पताल फुल

Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
hospital full in summer
जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। आलम यह है कि सुबह से ही ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार भीषण गर्मी की वजह से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो पिछले दस दिन में दोगुने के आसपास पहुंच गई है। ओपीडी के बाहर सुबह आठ बजे से ही मरीजों की कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं, जो दोपहर एक बजे तक नहीं छटती।
विज्ञापन


उधर, ओपीडी के बाहर कतारों में लगे गंभीर मरीजों के लिए घंटों खड़े रह पाना किसी मुसीबत से कम नहीं होता। यहां भर्ती मरीजोें के तीमारदारों के लिए अलग से व्यवस्था न होने की वजह से वह बाहर बरामदे में फर्श पर ही चटाई और चादरें बिछाकर अपने मरीजों की देखभाल करते हैं। जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों की भी कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज हो रहा मरीजों में इजाफा 
जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल को ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1099 थी, जो 16 अप्रैल को बढ़कर 1200 को पार कर गई।

18 अप्रैल को मरीजों की संख्या 1400 को क्रॉस कर गई, 19 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 1500 के आसपास पहुंच गई। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1400 से 1600 के बीच रही। 26 अप्रैल को यह संख्या 1700 को पार कर गई। 27 अप्रैल यानी बुधवार को मरीजों की संख्या का आंकड़ा 1800 को लांघ गया। 

टाइफाइड, मलेरिया और लूज मोशन का प्रकोप 
सहारनपुर। जिला अस्पताल की अलग-अलग ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस सोढ़ी और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरके टंडन ने अपनी-अपनी ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होने की बात कही है।

डॉ. सोढी के अनुसार पिछले कुछ समय से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। जांच में सबसे अधिक टाइफाइड और मलेरिया सामने आ रहा है। इसके अलावा गलत खानपान और पानी कम पीने की वजह से लूज मोशन के मामले भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में भर्ती करना पड़ता है। 

चर्म और आंखों के मरीज भी बढ़े ः सहारनपुर। आमतौर पर त्वचा रोग से ग्रस्त लोगों को गर्मी में परेशानी बढ़ जाती है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में पहुंचने वाले चर्म रोगियों की संख्या में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।


वरिष्ठ चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि गर्मी आते ही चर्म रोग बढ़ जाता है। उधर, आंखों के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल के ही सर्जन डॉ. रामानंद ने बताया कि धूप की वजह से कुछ लोगों को आंखों की समस्या आ जाती है। ऐसे में मरीजों की संख्या में दस से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed