हौजरी व्यापारियों ने मनाया ईद मिलन समारोह
सहारनपुर। सहारनपुर हौजरी मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेवा एवं वस्तु कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि रामबाबू गौड़, अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-2 (एसआईबी) रहे।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में ईद मिलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. जमील मानवी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने कुरान की आयतें और श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक सुनाकर उनका अर्थ समझाया। अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-2 रामबाबू गौड़ ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहार से हमें भाईचारे की सीख लेनी चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि शासन, प्रशासन की सहायता से जल्द ही महिलाओं को होजरी की सिलाई सिखाने का एक प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। होजरी सिलाई के क्षेत्र में आने से जनपद में महिलाओं को रोजगार ने नए अवसर मिलेंगे। घनश्याम माहेश्वरी, वैभव कांबोज, जावेद सरोहा, संदीप अग्रवाल, सुशील सड़ाना, मनोज जैन, अजमल और आशीष मिगलानी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कृष्णलाल मक्कड़, अविनाश अरोड़ा, शाहिद, हाजी इकराम, रविंदर कालड़ा, लोकेश अग्रवाल, जुबैर, विवेक गुप्ता, मोनू मलिक, अबरार, अमित मकानी, अरुण अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, प्रमोद साहनी, रविश कांबोज, परवीन गाबा, मुजम्मिल, विनीत पोपली, हाजी इसरार, मुदस्सिर आदि मौजूद रहे।

जीपीओ रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हौजरी मैन्युफैक्चरर- फोटो : SAHARANPUR