फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Honeymoons will celebrate Teejotsav with sixteen make-up

सुहागिनें सोलह शृंगार कर मनाएंगी तीजोत्सव

Sat, 30 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Honeymoons will celebrate Teejotsav with sixteen make-up
पहली तीज जोडा चिराग और सिमरन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सावन माह में हरियाली तीज पर्व को लेकर नवविवाहिताओं और महिलाओं में काफी उत्साह है। तीज की पूर्व संध्या में महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए खरीदारी की और मेहंदी भी लगवाई है। इसके साथ ही रविवार को तीज पर सखियों संग झूला झूलने को भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

रविवार यानि आज हरियाली तीज पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को चौकी सराय, नवाबगंज, नया बाजार, गुच्छा मार्केट, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आई, जिन्होंने चूड़ियां सौंदर्य प्रसाधन, सूती साड़ियों, सूट, जेवरात, कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार नजर आए, जिसको लेकर महिलाओं में उत्साह है। इसके साथ ही तीज खास मिठाई घेवर की भी खूब बिक्री हुई है।
विज्ञापन

पहली बार मनाएंगी तीज, शिव-पार्वती की करेंगी आराधना
नव विवाहिताओं में पहले तीज पर्व को लेकर उत्साह है। नुमाइश कैंप निवासी सिमरन पत्नी चिराग ने बताया कि तीज पर्व पर परिवार के साथ मां पार्वती-शिव की पूजा अर्चना कर मनाएंगी। इसके साथ ही सखियों संग झूला झूलेंगी। राकेश सिनेमा पटरी निवासी सपना कोहली पत्नी भरत कोहली का कहना है कि उनकी भी पहली तीज है, जिसको श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाएंगे। तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी मोनिका कश्यप ने बताया कि उनकी शादी आठ जुलाई को हुई थी। इसके बाद तीज पहला पर्व है। तीज पर्व की वह कई दिनों से तैयारी कर रही हैं, जिसको लेकर बाजार से सौंदर्य प्रसाधन के अलावा मिठाई व कपड़ों की भी खरीदारी की है। देवबंद के मोहल्ला शिक्षक नगर निवासी कनिष्का शर्मा का कहना है कि उनका भी पहला पर्व है, जिसको लेकर वह बेहद खुश हैं। इस दिन सोलह शृंगार कर निर्जल उपवास रखकर परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से कथा सुनकर उनका आशीर्वाद लेंगी। इसके साथ ही अपने दांपत्य जीवन में खुशी और पति की सलामती एवं लंबी उम्र की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूला झूलने पहुंचेंगी महिलाएं
तीज पर झूला झूलने की परंपरा है। करीब डेढ़ दशक पूर्व तक महिलाएं हर घर और मोहल्लों एवं पार्कों तथा बागों में झूला डालकर झूलती थी, लेकिन यह परंपरा पहले के मुकाबले कम हुई है। महानगर में अब कंपनी बाग व पुलिस लाइन या फिर कुछ पार्कों में महिलाएं झूला झूलती हैं।

कोरोना की वजह से फीका रहा था पर्व, इस बार रौनक
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते तीज पर्व फीका रहा था। क्योंकि, लोगों में कोरोना की दहशत थी और बाजारों में भी खरीदारी नहीं हुई थी, लेकिन इस बार कारोबार बढ़ा है। चौकी सराय के चूड़ी कारोबारी नदीम खान का कहना है कि चूूड़ियों का व्यापार अच्छा रहा है। कॉस्मेटिक कारोबारी सुशील मोंगा का कहना है कि तीज को लेकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान महिलाएं खरीद रही हैं। वहीं, बाजारों मेहंदी लगवाने के लिए स्टॉल भी लगे हैं, जहां पर महिलाएं हाथ से लेकर कलाई तक मेहंदी लगवा रही हैं।

पहली तीज जोडा भरत और सपना

पहली तीज जोडा भरत और सपना- फोटो : SAHARANPUR

पहली तीज : अंकिता गर्ग

पहली तीज : अंकिता गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

शारदा नगर में तीज के लिये मेंहदी लगवाती महिलाएं

शारदा नगर में तीज के लिये मेंहदी लगवाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड के झंडा चौक पर तीज के लिये चूड़िया खरीदारी करती महिलाएं

दिल्ली रोड के झंडा चौक पर तीज के लिये चूड़िया खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड के झंडा चौक पर तीज के लिये चूड़िया खरीदारी करती महिलाएं

दिल्ली रोड के झंडा चौक पर तीज के लिये चूड़िया खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed