फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Homeopathic hospital will be built in Fatehpur Kalan, land marked

Saharanpur News: फतेहपुर कलां में बनेगा होम्योपैथिक अस्पताल, जमीन चिह्नित

Thu, 14 Mar 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital will be built in Fatehpur Kalan, land marked
सहारनपुर। जिले में होम्योपैथी से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। मुजफ्फराबाद ब्लॉक के फतेहपुर कलां में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके बनने से करीब एक लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों के चलते जिले में संचालित होम्योपैथिक अस्पतालों के प्रति आम मरीज का मोह कम होता जा रहा है। वर्तमान में होम्योपैथिक अस्पताल एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सरसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेहट सीएचसी, बड़गांव पीएचसी, देवबंद सीएचसी, फंदपुरी पीएचसी और हलालपुर पीएचसी में संचालित हो रहे हैं। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व देवबंद सीएचसी के अस्पताल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलते हैं, जबकि अन्य अस्पतालों के खुलने का समय सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक का है। इनमें प्रतिदिन करीब 800 ओपीडी होती है।
विज्ञापन

अब फतेहपुर कलां में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। जमीन चिह्नित करते हुए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसे शासन ने पास कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को भी नामित किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कार्यदायी संस्था काम शुरू कर देगी। इससे आसपास क्षेत्रों के लोगों को होम्योपैथी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लॉक के फतेहपुर कलां में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसके साथ ही शासन से कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई। अभी फतेहपुर कलां का अस्पताल बेहट सीएचसी में संचालित हो रहा।

- डॉ. अनिल कुमार, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed