{"_id":"58bb07e14f1c1b7f59832f39","slug":"holding-tax-submitted-11-lakh-26-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी टैक्स चोरी, जमा कराए 11 लाख 26 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी टैक्स चोरी, जमा कराए 11 लाख 26 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कर चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग का अभियान ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के पहले चार दिनों में ही सचल दल ने कर चोरी के कई मामले पकडे़ हैं। इसमें से एक फर्म को शनिवार को 11 लाख 26 हजार रुपये जमा कराने पडे़ हैं।
वाणिज्य कर विभाग 31 मार्च तक अभियान चलाकर 14 कमोडिटी पर विशेष नजर रख रहा है। इनमें ज्वैलरी, मंहगे मोबाइल, आटोमोबाइल, बिल्डिंग मेटीरियल, बिल्डर्स, इलेक्ट्रॉनिक गुडस और एफएमसीजी यानी रोजमर्रा की खपत का सामान, पान मसाला, रेडीमेट गारमेंटस और ड्राईफ्रूटस शामिल हैं।
मार्च में पहले चार दिनों में सचल दल की टीम ने कई मामलों को पकड़ा है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा की एक फर्म से 11 लाख 26 हजार रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
यह फर्म चीन से आयात कर इक्यूपमेंट बनाती है। इसकी एक गाड़ी को फर्जी बहती पर उत्तराखंड के सेलाकुई भेजा जा रहा था। इसमें 28 लाख रुपये का सामान था। दूसरे मामले में मंडी गोविंदगढ़ से एक ट्रक पाइप लेकर मथुरा के लिए जा रहा था।
इसमें लोड माल की कीमत कम करके दर्शाई गई थी। इसमें बिल 5 लाख 35 हजार का लगा था। जबकि जांच कराए जाने पर इस माल की वास्तविक कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई। उस पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग का यह विशेष अभियान 31 मार्च तक चलेगा।