फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holding tax, submitted 11 lakh 26 thousand rupees

पकड़ी टैक्स चोरी, जमा कराए 11 लाख 26 हजार रुपये

Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Holding tax, submitted 11 lakh 26 thousand rupees
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में  कर चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग का अभियान ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के पहले चार दिनों में ही सचल दल ने कर चोरी के कई मामले पकडे़ हैं। इसमें से एक फर्म को शनिवार को 11 लाख 26 हजार रुपये जमा कराने पडे़ हैं। 
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग 31 मार्च तक अभियान चलाकर 14 कमोडिटी पर विशेष नजर रख रहा है। इनमें ज्वैलरी, मंहगे मोबाइल, आटोमोबाइल, बिल्डिंग मेटीरियल, बिल्डर्स, इलेक्ट्रॉनिक गुडस और एफएमसीजी यानी रोजमर्रा की खपत का सामान, पान मसाला, रेडीमेट गारमेंटस और ड्राईफ्रूटस शामिल हैं।
विज्ञापन


मार्च में पहले चार दिनों में सचल दल की टीम ने कई मामलों को पकड़ा है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा की एक फर्म से 11 लाख 26 हजार रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फर्म चीन से आयात कर इक्यूपमेंट बनाती है। इसकी एक गाड़ी को फर्जी बहती पर उत्तराखंड के सेलाकुई भेजा जा रहा था। इसमें 28 लाख रुपये का सामान था। दूसरे मामले में मंडी गोविंदगढ़ से एक ट्रक पाइप लेकर मथुरा के लिए जा रहा था।


इसमें लोड माल की कीमत कम करके दर्शाई गई थी। इसमें बिल 5 लाख 35 हजार का लगा था। जबकि जांच कराए जाने पर इस माल की वास्तविक कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई। उस पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग का यह विशेष अभियान 31 मार्च तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed