फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hoardings are removed from the main road, filling up the old city.

Saharanpur News: मुख्य मार्ग से हटाए जाते हैं होर्डिंग, पुराने शहर में भरमार

Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hoardings are removed from the main road, filling up the old city.
अ​भियान : बेहट रोड ​स्थित खंभे पर लगा होर्डिंग
सहारनपुर। महानगर में कहीं पर भी प्रचार-प्रसार का होर्डिंग व फ्लेक्स लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष ठेका दिया जाता है। स्थिति यह है कि निगम नए शहर के मुख्य मार्गों से तो होर्डिंग हटा रहा है, लेकिन पुराने में भरमार है। इससे निगम को प्रतिमाह लाखों रुपये का नुकसान राजस्व के रूप में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने होर्डिंग आदि लगाकर प्रचार के लिए 17 जोन निर्धारित किए हुए हैं। नियमानुसार निगम द्वारा निर्धारित प्वाइंट के अलावा होर्डिंग व फ्लेक्स नहीं लगा सकते हैं। अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स हटाने की जिम्मेदारी निगम की है। समय-समय पर निगम की टीम होर्डिंग व फ्लेक्स हटाने का काम करती है। घंटाघर से नए शहर की तरफ कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, सर्किट हाउस रोड, हकीकत नगर, सदर बाजार रोड, अस्पताल पुल, कचहरी पुल पर अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स नजर नहीं आएंगे। घंटाघर से पुराने शहर में होर्डिंग व फ्लेक्स की भरमार है।
विज्ञापन

बेहट रोड, पुरानी चुंगी, चिलकाना रोड, रायवाला, चकराता रोड, लिंक रोड आदि ऐसे स्थान हैं, जहां पर नगर निगम की टीम नजर नहीं जाती है। विद्युत खंभे से लेकर आवासीय और व्यवसायिक भवनों तक को होर्डिंग और फ्लेक्स से पाट रखा है। केवल नए शहर में अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इससे शहर की सूरत तो बिगड़ ही रही है, साथ ही निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह बोले आम नागरिक
- जनता रोड निवासी उस्मान का कहना है कि होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्स आदि से निगम को राजस्व का नुकसान तो होता ही है, लेकिन यह बड़े हादसे का भी सबब बन सकता है।
- आरिफ मलिक का कहना है कि कई बार राहगीरों के लिए यह अवैध होर्डिंगों का जाल खतरनाक साबित होता है। तेज हवा चलने पर होर्डिंग नीचे गिर जाते हैं, जिससे राहगीर कई बार चोटिल तक हो जाते हैं और वाहनों को भी नुकसान होता है।
- नुमाइश कैंप निवासी राजीव का कहना है कि अवैध रूप से लगाए जाने वाले होर्डिंग पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुराने शहर में जगह-जगह होर्डिंग और फ्लेक्स लगे हैं, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है।

-------
महानगर में अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स को उतारने का लगातार अभियान चल रहा है, जहां पर भी अवैध तरीके से लगे होर्डिंग व फ्लेक्स लगने की जानकारी मिलती है तो वहां टीम को भेजकर उतारा जाता है।

-श्रुति माहेश्वरी, प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed